फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Brother said that he will not meet me tomorrow... now he will never be able to meet his sister

Jalaun News: भाई ने कहा था कल नहीं मिलूंगा... अब कभी नहीं मिल पाएगा बहन से

Mon, 04 Nov 2024 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 04 Nov 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Brother said that he will not meet me tomorrow... now he will never be able to meet his sister
मुहम्मदाबाद। भाई दूज पर सुबह जैसे ही मायके पनारी से उमा के पास भाई छोटू का फोन आया कि रविवार को ही आ जाओ क्योंकि वह सोमवार को बाहर चला जाएगा।
विज्ञापन

छोटू गुजरात में रहकर कंपनी में काम करता था। भाई का फोन आने पर बहन उमा खुशी से झूम उठी और पति सुरेंद्र से बोली कि जल्दी चलो क्योंकि आज का ही समय है, कल छोटू चला जाएगा।
इस पर सुरेंद्र, बेटी अंशिका, पुत्र हिमांशु व पत्नी उमा को बाइक पर बैठाकर निकला और जैसे ही पेट्रोल डलवाकर वह वह कट होते हुए सड़क पर निकला कि बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे सुरेंद्र की पत्नी व बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अंशिका गांव में ही कक्षा छह की छात्रा थी। वह तीन भाई बहनों में बड़ी थी। जैसे ही हादसे की सूचना सुरेंद्र के पिता प्रताप पाल को मिली तो बहू व पौत्रीती की मौत से उन्हें सदमा लग गया और वह बेसुध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही छोटी बेटी वैष्णवी भी बेहोश हो गई। वह बार बार मां व बहन को याद कर रोए जा रही थी। वह एक ही बात कह रही थी कि अब उसे तैयार कौन करेगा और उसके लिए खाना कौन बनाएंगा।

मां तुम ही तो थी तो कह रही थी कि आराम से रहना सुबह होते ही हम सभी आ जाएंगे। एक साथ दो मौतों से गांव में सन्नाटा पसरा है। रविवार को गांव में ही सड़क हादसे में मृत हुए युवक की त्रियोदशी भी थी। जिससे पहले वह लोग नहीं जा रहे थे पर भाई का फोन आने पर उमा खुद को रोक नहीं पाई और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed