फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Brother-in-law killed and brother-in-law injured due to vehicle collision

Jalaun News: वाहन की टक्कर से जीजा की मौत व साला घायल

Mon, 24 Jul 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 24 Jul 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law killed and brother-in-law injured due to vehicle collision
फोटो - 03 पवन उर्फ शीलू की फाइल फोटो
विज्ञापन

फोटो - 04 पोस्टमार्टम में मौजूद परिजन
बाइक से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे दोनों
संवाद न्यूज एजेंसी
आटा। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया,वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

थाना क्षेत्र के चमारी गांव निवासी पवन कुमार उर्फ शीलू पांचाल (40) शनिवार की शाम झांसी जिले के धौरका गांव निवासी अपने साले अजय (30) के साथ सब्जी लेने गए थे। रात दस बजे लौटते वक्त झांसी कानपुर हाईवे स्थित बीएमटी इंटर कालेज के पास पहुंचे तभी कालपी की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पवन उर्फ शीलू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से हाईवे पर वाहन खड़े हो गए इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और शीलू और अजय को सड़क के किनारे कराकर हाईवे का यातायात सुचारु कराया। इसके बाद टोल की एंबुलेंस से घायल अजय को जिला अस्पताल पहुँचाया। शीलू की मौत की खबर सुनते ही पत्नी पूजा बेसुध हो गई। परिजनों ने बताया कि पवन कुछ वर्षो पहले ट्रक चलाता था। लेकिन अब वह गांव में ही रहकर खेती किसानी कर रहा था। उसकी दो पुत्रियां व एक पुत्र है। थानाध्यक्ष का कहना है कि वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed