फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Brilliant bride at farewell

विदाई के वक्त बिफरी दुल्हन

Sat, 20 May 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Sat, 20 May 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Brilliant bride at farewell
bride

सात फेरों से पहले तो कई शादियां टूटीं, लेकिन माधौगढ़ में गुरुवार की शाम जयमाल भी हुआ और फेरे भी हुए, इसके बाद शुक्रवार की सुबह विदाई के वक्त दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। इससे वर और वधु दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


दुल्हन थी कि एक बार कार से उतरी तो दोबारा बैठने का नाम नहीं ले रही थी। काफी देर दोनों पक्षों में पंचायत चली। पुलिस भी आ गई। इसके बाद भी जब दुल्हन ससुराल जाने को राजी नहीं हुई तो मजबूरन लड़केे वालों को दहेज का सामान वही छोड़कर बारात वापस ले जानी पड़ी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


माधौगढ़ क्षेत्र के गांव धमना में कुंअरपुरा से गुरुवार रात बारात आई थी। धूमधाम से शादी की रस्में पूरी हुईं। जयमाल के वक्त खूब डांस हुआ। हंगामा उस वक्त हो गया, जब विदाई केे लिए दुल्हन कार में बैठी ही थी कि कुछ मिनट बार तमतमाते हुए बाहर निकल आई। दुल्हन का कहना था कि वह ससुराल नहीं जाएंगी, क्योंकि ससुराल वाले वहां उसे मार डालेेेंगे। दुल्हन के तेवरों से उसके परिजन भी सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूल्हे और बारातियों के होश उड़ गए। पंडाल में ही दोनों पक्षों के बीच घंटों पंचायत चलती रही। इस दौरान पुलिस भी पहुंच गई। आखिर में दोपहर के वक्त मामला तय हुआ और दूल्हे पक्ष को दहेज में मिला टीवी, फ्रिज आदि वही छोड़कर बारातियों संग खाली हाथ लौटना पड़ा। पुलिस का कहना है कि दुल्हन ने शादी से क्यों इनकार किया, इसकी कोई ठीक वजह समझ नहीं आ रही है। तहरीर भी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed