{"_id":"6a0221e0756a30ed0b09dd8a","slug":"bricks-stones-and-sticks-were-thrown-in-front-of-the-accountant-in-a-road-dispute-orai-news-c-224-1-ori1005-144091-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: रास्ते के विवाद में लेखपाल के सामने चले ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: रास्ते के विवाद में लेखपाल के सामने चले ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे
विज्ञापन
माधौगढ़। कोतवाली क्षेत्र के हरौली गांव में सोमवार को रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एसडीएम को दी गई शिकायत की जांच करने पहुंचे लेखपाल के सामने ही विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
हरौली निवासी संतोष सिंह फौजी ने खेत से रास्ता निकाले जाने की शिकायत एसडीएम से की थी। शिकायत के आधार पर सोमवार सुबह लेखपाल उदय तिवारी मौके पर जांच करने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्ष मौके पर पहुंच गए और रास्ते को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। इसके बाद लाठी-डंडों से भी हमला किया गया।
मारपीट में एक पक्ष से संतोष सिंह फौजी की आंख में गंभीर चोट आई है। वहीं दूसरे पक्ष से राजवीर सिंह के हाथ में फ्रैक्चर, राजन सिंह की उंगली में चोट तथा शत्रुघ्न सिंह के पेट में चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख विवाद कर रहे लोग मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी अंबुज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।