फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Brakes fail, bus falls into ditch and hits tree, eight passengers injured

Jalaun News: ब्रेक फेल होने से बस खाई में जाकर पेड़ से टकराई, आठ यात्री चोटिल

Sat, 18 Oct 2025 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Brakes fail, bus falls into ditch and hits tree, eight passengers injured
फोटो - 26 बस को क्रेन से निकलवाते पुलिस कर्मी। संवाद
कोंच। सदूपुरा के पास शुक्रवार को यात्रियों को लेकर जा रही प्राइवेट बस के ब्रेक फेल हो गए। बस अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पेड़ से टकरा गई। बस में सवार आठ लोग चोटिल हो गए। चालक ने बताया कि ब्रेक फेल हो जाने से वह बस को कंट्रोल नहीं कर पाया।
विज्ञापन


नदीगांव बस स्टैंड से यात्रियों को बैठाकर कोंच जा रही बस शुक्रवार की सुबह नदीगांव मार्ग पर सदूपुरा के पास अनियंत्रित होकर खाई में उतरकर पेड से टकरा गई। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस में सवार रेढ़र निवासी विकास (20), गणेशपुरा निवासी राममोहन (30), अखनीबा निवासी बटाई (35) मलथुआ निवासी महेंद्र, कनासी निवासी कंचन, गिदवासा निवासी शकुंतला देवी, अटा निवासी लालता प्रसाद चुटहिल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। क्रेन मंगवाकर बस को बाहर निकलवाया। बस चालक मनोज कुमार ने बताया कि बस के ब्रेक लगना बंद हो गए। इससे वह घबरा गया। बस खाई में चली गई। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed