{"_id":"575ef1404f1c1b094e11b7df","slug":"bolero-woman-who-was-thrashed-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बोलेरो ने रौदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को बोलेरो ने रौदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Mon, 13 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में सिर कटकर सड़क पर लुढ़कने लगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाज के लिए जा रही महिला को चक्कर आने पर पति ने बाइक खड़ी कर उसे सड़क किनारे बिठा दिया। तभी मिहोना की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। पति ने थाना में जानकारी दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट
दर्जकर कार्रवाई की बात कही है। जालौन कोतवाली के मुहल्ला जोशियाना निवासी नीतू कुशवाहा (30) पत्नी चंद्रशेखर की तबियत खराब रहती थी। उसका ग्वालियर में इलाज चल रहा था। सोमवार सुबह 7 बजे वह अपने पति के साथ बाइक से ग्वालियर इलाज को जा रही थी। जब दोनों माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मिझौना के पास पहुंचे तो नीतू ने पति से चक्कर आने
की बात कही। इस पर पति ने बाइक रोक दी और उसे सड़क किनारे बिठाक र पानी लेने चला गया। इसी दौरान एमपी के मिहोना की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो के चालक ने सड़क किनारे बैठी नीतू को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीराें ने बाइक से बोलेरो का पीछा भी किया लेकिन वह भाग गया। सूचना पाकर
विज्ञापन
थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष शिवसागर दीक्षित ने पति की तहरीर पर अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।
टेंपो से गिरकर अधेड़ गंभीर रूप से घायल
टेंपो में बैठकर बेटी के घर जा रहा एक अधेड़ पुलिस लाइन के सामने टेंपो से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। कानपुर देहात के कथरी गांव निवासी रामऔतार(50) की बेटी उरई के गांव अमगुआं में ब्याही है। रविवार की शाम पांच बजे रामऔतार जिला परिषद से टेंपो में बैठकर उसके गांव जा रहा था। तभी आंधी आ गई तो पुलिस लाइन के सामने टेंपो अनियंत्रित हो
गया और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीराें ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डाक्टर ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। सूचना पाकर दामाद भी मौके पर आ गया था।
ट्रक पलटा, खलासी घायल
माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बंगरा स्थित जीआई सी स्कूल में हो रहे निर्माण कार्य के लिए ईंट लेकर जा रहा एक ट्रक विद्यालय गेट पर पलट गया। इसमें ट्रक का खलासी फंस गया जो गंभीर रूप से घायल हो गया। खलासी का नाम छोटू बताया जा रहा है। लोगाें ने उसे सीएचसी माधौगढ़ में भर्ती कराया है।