{"_id":"6a5d207f6886f17aad045464","slug":"body-of-youth-who-went-to-check-his-fields-found-on-railway-track-orai-news-c-224-1-ori1005-147006-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: खेत देखने निकले युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: खेत देखने निकले युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
विज्ञापन
फोटो - 03 मृतक विकास सिंह की फाइल फोटो।
आटा। थाना क्षेत्र के भभुआ गांव निवासी युवक का शव रविवार सुबह झांसी-कानपुर रेलखंड पर भभुआ रेलवे क्रॉसिंग संख्या-190 के पास क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। आटा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
भभुआ निवासी विकास सिंह (22) शनिवार रात बाइक से घर से यह कहकर निकला था कि वह धान के खेत में लगे पानी को देखने जा रहा है। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
रविवार सुबह रेलवे गेटमैन ने परिजनों को सूचना दी कि भभुआ रेलवे क्रॉसिंग के पास एक बाइक रात से खड़ी हुई है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गेटमैन से जानकारी लेने के बाद रेलवे ट्रैक के किनारे खेतों की ओर तलाश शुरू की। कुछ दूरी पर ट्रैक के पास विकास का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। हादसा इतना भीषण था कि उसके दोनों पैर और सिर शरीर से अलग हो चुके थे। परिजनों ने कपड़ों और अन्य पहचान के आधार पर शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही आटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
परिजनों के अनुसार विकास चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। उसकी असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर ग्रामीण भी जुट गए और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
आटा थानाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की अज्ञात ट्रेन से कटकर मौत होने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।