फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Body of Kanpur youth who jumped into the Yamuna found in Hamirpur.

Jalaun News: यमुना में छलांग लगाने वाले कानपुर के युवक का शव हमीरपुर में मिला

Thu, 01 Oct 2026 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Body of Kanpur youth who jumped into the Yamuna found in Hamirpur.
कालपी (उरई)। यमुना पुल से छलांग लगाने वाले कानपुर निवासी राहुल द्विवेदी का शव नौ दिन बाद हमीरपुर में बरामद हुआ। परिजनों ने हाथ में बंधे धागे के आधार पर शव की शिनाख्त की। युवक की मौत की पुष्टि होने के बाद अब बहन और बहनोई के खिलाफ दर्ज आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले की जांच में तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन


कालपी कोतवाली क्षेत्र में 19 सितंबर को राहगीरों और मछुआरों ने यमुना पुल से एक युवक के नदी में छलांग लगाने की सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को पुल पर युवक की बाइक और कुछ अन्य सामान मिला था। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चल सका था। बाद में युवक की पहचान कानपुर के शास्त्री नगर निवासी राहुल द्विवेदी के रूप में हुई थी। वह टूर एंड ट्रैवल्स का काम करता था।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर पहुंची पत्नी वर्तिका द्विवेदी ने पति की मौत के लिए उसकी बहन और बहनोई को जिम्मेदार ठहराया था। उसका कहना था कि पति ने कारोबार के लिए दोनों से कर्ज लिया था। वे रुपये वापस करने का दबाव बना रहे थे और घटना वाले दिन भी उसे धमकाया था। वहीं, राहुल की बहन ने उसकी मौत के लिए पत्नी को जिम्मेदार बताया था। इसके बाद पत्नी की तहरीर पर कालपी कोतवाली पुलिस ने बहन और बहनोई के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की थी। बाद में मामले की विवेचना कानपुर के काकादेव थाने स्थानांतरित कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, 28 सितंबर को हमीरपुर पुलिस ने यमुना से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों और पत्नी ने हाथ में बंधे धागे के आधार पर शव की पहचान राहुल द्विवेदी के रूप में की। शव मिलने से उसकी मौत की पुष्टि हो गई है। अब मामले की जांच में पुलिस को आगे की कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed