फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Body of drowned teenager found in Yamuna on third day

Jalaun News: तीसरे दिन मिला यमुना में डूबी किशोरी का शव

Wed, 07 Jun 2023 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Body of drowned teenager found in Yamuna on third day
कालपी। यमुना में डूबी किशोरी का शव तीसरे दिन घटनास्थल से आठ किलोमीटर दूर कानपुर देहात की सीमा में मिला। सूचना पर पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कपड़ों से की।
विज्ञापन

सोमवार को रिश्तेदारी में रह रही किशोरी खुशबू (16) पुत्री मानसिंह निवासी रायढ़ दिवारा थाना कालपी अन्य दो किशोरियों के साथ गांव के पास स्थित यमुना नदी में नहाने गई थीं। वह नून नदी के संगम में यमुना के गहरे पानी में समा गई थी। मौके पर मौजूद नाविक सोनू ने दो को तो बचा लिया था, लेकिन खुशबू लापता हो गई थी। तीन दिन से लगातार खोजबीन जारी थी। किशोरी के ना मिलने से गांव वालों में गुस्सा पनप रहा था।
विज्ञापन

बुधवार को परिजनों को ग्रामीणों के माध्यम से सूचना मिली थी कि कानपुर देहात की सीमा के यमुना जल क्षेत्र में करियापुर गांव के पास एक किशोरी का शव पानी में तैर रहा है। मौके पर पहुंचे परिजनों एवं ग्राम प्रधान रामबाबू निषाद ने क्षति विक्षत हो चुकी लाश की पहचान कपड़ों से की है। नदी से किशोरी का शव बरामद कर लिया गया है। शव बरामद होने की सूचना होने पर आई थाना भोगनीपुर पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed