{"_id":"64c6a8c051ee2da1250f64e9","slug":"blown-transformer-drinking-water-crisis-since-two-days-orai-news-c-224-1-ori1004-1560-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: फुंका ट्रांसफार्मर दो दिन से पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: फुंका ट्रांसफार्मर दो दिन से पेयजल संकट
Sun, 30 Jul 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 30 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
जालौन। उमस भर गर्मी के मौसम में औरैया रोड स्थित ट्रांसफॉर्मर दो दिनों से फुंका पड़ा है। जिसके चलते तीन मोहल्लों की बिजली दो दिनों से गुल है। गर्मी से परेशान मोहल्ले के लोगों ने फुंके पड़े ट्रांसफॉर्मर को बदलवाने की मांग बिजली विभाग के आला अधिकारियों से की है।
नगर में औरैया रोड पर ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है। इस ट्रांसफॉर्मर से दलालनपुरा, चिमनदुबे, खटीकान आदि मोहल्लों में बिजली की सप्लाई होती है। यह ट्रांसफार्मर दो दिन पूर्व फुंक गया था। मोहल्ले के लोगों ने तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसका खामियाजा मोहल्ले के लोगों को उठाना पड़ रहा है। दो दिन से मोहल्लों के लोग भीषण गर्मी झेल रहे हैं। लेकिन लोगों का धैर्य अब जवाब देने लगा है।
मोहल्ले के जाकिर, इकबाल, रवि, नसीम, शब्बीर, तालिब आदि का कहना है कि उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हैं। पहले तो मोहर्रम के पर्व के चलते बिजली बाधित रही अब दो दिन से ट्रांसफार्मर फुंकने से परेशानी हो रही है। न रात को सो पाते हैं और न ही दिन में उन्हें आराम मिल पाता है। इनवर्टर व मोबाइल फोन भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। पेयजल के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। मोहल्ले के सभासद कफील कुरैशी द्वारा पानी का टैंकर मंगवाया गया। तब कहीं जाकर लोगों को कुछ पानी मिल सका है। एसडीओ कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर को बदलवाया जा रहा है। रात तक बिजली की आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।