फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Blowing away the evening after the sun all day shade

दिन भर धूप छांव के बाद शाम को चली आंधी

Tue, 03 May 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 03 May 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Blowing away the evening after the sun all day shade
बादल - फोटो : demo pic
मौसम का मिजाज मंगलवार को कुछ बदला बदला सा नजर आया। सुबह से लेकर शाम तक सूरज की लुकाछिपी से लोगों को थोड़ी राहत रही। शाम के वक्त तेज आंधी चलने से लोगों को और भी राहत मिली। आसमान में बादल छाए होने के कारण मंगलवार तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बीते एक सप्ताह से मौसम में गर्मी बढ़ती जा रही थी। रविवार व सोमवार को
विज्ञापन


हाल यह रहा कि दोपहर के वक्त आसमान से आग बरसती लगी। सूरज के चढ़ते तेवर देखकर लोग परेशान हो उठे थे। मंगलवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ नजर आया। आसमान में बादल छाए होने से कभी तेज धूप तो रही तो कभी राहत रही। दिन भर यही क्रम चलता रहा। इससे शहरियों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलती हुई नजर आई। शाम छह
विज्ञापन


बजे के बाद तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं। हालांकि इससे नुकसान तो हुआ पर लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। इन हवाओं से कई जगहों पर नुकसान भी हुआ। उरई के जालौन रोड
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थित एनसीसी दफ्तर के पास खजूर समेत कई पेड़ टूटकर गिर गए और हादसा होते बचा। कालपी रोड पर भी पेड़ टूटे। जालौन के धनौरा गांव में आंधी के कारण बिजली के तार आपस में टकरा गए और गांव में रखे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे रास्ते से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बच गए। ट्रांसफार्मर फुं क जाने के कारण गांव की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed