{"_id":"6519bb4cf2ca2c4902019b19","slug":"bloody-conflict-between-two-parties-mother-and-son-bleeding-orai-news-c-224-1-ori1001-4846-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, मां-बेटे लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, मां-बेटे लहूलुहान
Mon, 02 Oct 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
कोंच। दो पक्षों में मामूली बात पर लाठी डंडे चल गए। जिसमे दूसरे पक्ष के हमले में युवक व उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के बसोव गांव निवासी महेंद्र सिंह राजपूत व ज्ञानसिंह राजपूत के बीच शनिवार की रात मामूली बात पर विवाद हो गया। जिसमें ज्ञान सिंह के पक्ष के एक युवक ने कुल्हाडी़ से महेंद्र सिंह के पुत्र कौशलेंद्र व पत्नी मुन्नी देवी के सिर पर हमला कर दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। महेंद्र सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि वह देर शाम घर पर बैठे थे तभी गांव के ही ज्ञानसिंह सहित छह लोगों ने कुल्हाड़ी और डंडों से हमलाकर घायल कर दिया। पुलिस ने ज्ञानसिंह, उसके बेटे बॉबी तथा रोहित, गौतम आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।