{"_id":"61632e838ebc3edfc51dc31a","slug":"bjp-village-former-sp-mla-orai-news-knp65753853","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने किसानों को आतंकी बता किया अपमानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने किसानों को आतंकी बता किया अपमानित
विज्ञापन
कोच में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का स्वागत करते हुए सपाई
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच/एट। किसान, नौजवान पटेल यात्रा लेकर रविवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम कोंच क्षेत्र के ग्राम रवा पहुंचे। उन्होंने किसानों और महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर कटाक्ष किया। कहा कि लखीमपुर की घटना में किसानों को खालिस्तानी, आतंकवादी बताकर किसानों को अपमानित किया है। किसान भाजपा को कभी माफ नहीं करेगा। सही समय पर प्रदेश ही नहीं देश भर का किसान भाजपा को सबक सिखाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा की पूंजीवादी नीतियों से किसान बदहाल हो गया है। लखीमपुर कांड में भी किसानों को अपमानित किया जा रहा है। जिसे सपा कभी स्वीकार नहीं करेगी। छोटे-छोटे कुटीर उद्योग से जुड़े श्रमिकों को महंगाई के बोझ तले कुचला जा रहा है। जबकि केंद्र व प्रदेश की सरकार पूंजीपतियों की कठपुतली बनी है। सरकारी मशीनरी व गुंडागर्दी की दम पर भाजपा ने पिछले चुनाव जीते है। कार्यक्रम में एमएलसी रमा निरंजन व उनके पति आरपी निरंजन ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। वहीं जय मां काली लॉज में सपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के हर्षेंद्र सिंह निरंजन ने भी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और किसानों को उनके अधिकार वापस दिलाएगी। उधर, पत्रकाराें से बातचीत के दौरान कई बार प्रदेश अध्यक्ष की जुबान फिसल गई। उन्होंने भाजपा किसानों का उत्पीड़न कर रही की जगह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिया। साथ ही कैबिनेट मंत्री अजय मिश्रा की बजाय आशीष मिश्रा का इस्तीफा मांगने लगे। कार्यक्रम में नागेंद्र पटेल, पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह, विनोद चतुर्वेदी, दयाशंकर वर्मा, श्रीराम पाल, सुखवीर यादव, पुष्पेंद्र गोस्वामी, सौरभ, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
एट संवाद के अनुसार, कस्बे में भी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। यहां कई समाज के लोगों ने सपा की सदस्यता भी ग्रहण की। कार्यकर्ताओं का जोश देखकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ वादाखिलाफी की है। लिहाजा सूबे की जनता बदलाव चाहती है। 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता एकजुट होकर सपा को भारी बहुमत से जिताने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि 12 या 13 अक्तूबर को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी विजय रथ यात्रा लेकर जनपद में आएंगे। इस मौके पर रिंकू जैन, महेंद्र कठेरिया, जयशंकर द्विवेदी, शैफी हक, सिराज आदि मौजूद रहे।