फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BJP rebels five rebel candidates

पांच बागी प्रत्याशियों को भाजपा ने पार्टी से निकाला

Tue, 20 Apr 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
BJP rebels five rebel candidates
उरई। चुनाव नजदीक आते ही बागियों के तीखे तेवरों पर कार्रवाई का सिलसिला भी तेज हो गया है। बसपा के बाद अब भाजपा ने भी अपनी पार्टी के बागियों को सबक सिखाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने पांच बागी प्रत्याशियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इससे भाजपा नेताओं में भी गहमागहमी बनी हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला पंचायत सदस्यों के उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही लगभग सभी दलों में बागी प्रत्याशियों की कतार भी दिखाई देने लगी थी। बीते एक सप्ताह से बसपा पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त नेताओं व कार्यकर्ताओं को सबक सिखाने का काम कर रही थी। अब भाजपा ने भी बागियों को बाहर का रास्ता दिखाना शुरू किया है। मंगलवार को चतेला सीट से बागी उम्मीदवार योगेंद्र सिंह, शहजादपुरा सीट से हरेंद्र बाथम, गोहन सीट से राजकुमार कुशवाह, चुर्खी से जगदेव सिंह और पूर्व जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुनीता राज को पार्टी से निष्कासित किया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सभी बागियों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed