फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BJP leader and doctors clash at medical college, emergency services halted for three hours

Jalaun News: मेडिकल कॉलेज में भाजपा नेता और डॉक्टरों में मारपीट, इमरजेंसी सेवा तीन घंटे ठप

Wed, 20 May 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
BJP leader and doctors clash at medical college, emergency services halted for three hours
टोल वसूली लाखों में, हाईवे के गड्ढों की मरम्मत में खानापूरी - फोटो : बालूपुरवा गांव के पा​स ​स्थित पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा।
उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में सोमवार रात इलाज में कथित देरी को लेकर तीमारदार भाजपा नेता और जूनियर डॉक्टरों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस जब डॉक्टर को साथ ले जाने लगी तो विरोध होने लगा। हंगामे के चलते इमरजेंसी सेवाएं करीब तीन घंटे तक बाधित रहीं। मंगलवार सुबह भी ढाई घंटे ओपीडी प्रभावित रही। बाद में डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने मरीज, उसके पिता व भाई पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं भाजपा नेता के पुत्र को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने भी कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन



मामला सोमवार रात करीब 11:50 बजे का है। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में तैनात जूनियर डॉ. आराध्य नगाइच ड्यूटी पर थे। इसी दौरान भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष हरिकिशोर गुप्ता,, उनके भाई भाजपा नेता ब्रजकिशोर गुप्ता बेटी स्मृति (22) को पैर में चोट लगने पर इलाज के लिए लेकर पहुंचे। उनके साथ उनका बेटा गोपाल भी था। उसी समय माधौगढ़ क्षेत्र से एक बुजुर्ग को भी इमरजेंसी लाया गया था, जिसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

आरोप है कि तीमारदारों ने डॉक्टरों से पहले उनकी मरीज को देखने की बात कही। डॉक्टरों ने पर्चा बनवाने के लिए कहा, लेकिन नेटवर्क समस्या के चलते देरी हुई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। तीमारदारों का आरोप है कि इलाज में जानबूझकर देरी की गई, जबकि डॉक्टरों का कहना है कि मरीज को देखना शुरू कर दिया गया था और इसी बीच परिजनों ने हंगामा व मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर यूपी-112 और मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जब दोनों पक्षों को साथ ले जाने लगी तो अन्य डॉक्टरों ने विरोध शुरू कर दिया। इसके चलते देर रात तक इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित रहीं। रात में सूचना मिलने के बाद एएसपी डॉ. ईशान सोनी मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने स्थिति को संभाला।

मंगलवार सुबह आठ बजे ओपीडी शुरू होने के बाद पर्चा बनना शुरू हो गया था लेकिन साढ़े आठ बजे डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया। करीब 10:50 बजे तक मरीज पर्चे लेकर भटकते रहे और कई मरीज बिना इलाज लौट गए। बाद में प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी, सीएमएस डॉ. प्रशांत और डॉ. चरक सांगवान ने डॉक्टरों से वार्ता कर कार्रवाई का भरोसा दिया।

जूनियर डॉक्टर की तहरीर पर मरीज व उसके पिता व भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं भाजपा नेता ने भी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि इस मामले में अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। पीड़ित ब्रजकिशोर गुप्ता ने कहा कि वह बेटी का इलाज कराने गए थे। वहां उनके बेटे को डॉक्टरों ने बेरहमी से पीटा है। उनका मोबाइल वहां तैनात डॉक्टर ने तोड़ दिया। प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी का कहना है कि इस मामले में टीम गठित कर दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

टोल वसूली लाखों में, हाईवे के गड्ढों की मरम्मत में खानापूरी

टोल वसूली लाखों में, हाईवे के गड्ढों की मरम्मत में खानापूरी- फोटो : बालूपुरवा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा।

टोल वसूली लाखों में, हाईवे के गड्ढों की मरम्मत में खानापूरी

टोल वसूली लाखों में, हाईवे के गड्ढों की मरम्मत में खानापूरी- फोटो : बालूपुरवा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा।

टोल वसूली लाखों में, हाईवे के गड्ढों की मरम्मत में खानापूरी

टोल वसूली लाखों में, हाईवे के गड्ढों की मरम्मत में खानापूरी- फोटो : बालूपुरवा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed