फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BJP hits out at the government for bad roads

खराब सड़कों को लेकर सरकार पर बरसे भाजपाई

Wed, 10 Feb 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 10 Feb 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
BJP hits out at the government for bad roads
जनपद में खराब सड़कों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने कोंच
विज्ञापन
से लेकर उरई तक पैदल यात्रा कर विरोध जताया। इस दौरान सूबे की सरकार पर भाजपाई जमकर बरसे। भाजपा नेताआें ने   सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार विकास को लेकर गंभीर नहीं है। यही वजह है कि जिले की सड़कें बदहाल हैं। इस दौरान जिलाधिकारी को संबोधित मांग

पत्र सदर एसडीएम डा. एबी सिंह को सौंपा गया। इसमें सड़कों के निर्माण की मांग की गई। मंगलवार को कोंच से यात्रा शुरू करने वाले भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी 30 किलोमीटर पैदल चलकर बुधवार को उरई पहुंचे। यहां पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने यात्रा में शामिल लोगों का लॉ कालेज के पास जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उनके साथ पैदल

मार्च करते हुए शहर पहुंचे। यहां से माहिल तालाब, घंटाघर, अंबेडकर चौराहे होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। पैदल यात्रा की अगुवाई कर रहे पूर्व जिलाध्यक्ष मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि जनपद की मुख्य सड़क ों से लेकर लिंक मार्ग ध्वस्त हैं। इस ओर शासन और प्रशासन गंभीर नहीं है। गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि कोंच को जोड़ने वाले नौ मुख्य मार्ग और नौ लिंक मार्ग जर्जर

हैं। इसके अलावा जनपद के कई प्रमुख मार्गों पर पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। सपा सरकार में लोगों को मूलभूत सुविधाएं  नहीं मिल रही हैं। रामलखन औदिच्य ने कानून व्यवस्था पर सरकार को कोसा। इन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन सत्ता दल के नेताओं की कठपुतली बन गया है। जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल ने कहा कि सपा सरकार में लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। 

सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ना पड़ेगा तभी आम जनता को सुविधाएं मिल सकेंगी।  इस मौके पर  पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह मुन्नू, पूजा सिंह सेंगर, जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सेंगर, पूर्व महामंत्री अनिल बहुगुणा, सुनील कांत तिवारी, सुनील शर्मा, एमपी वर्मा, लक्ष्मणदास बाबानी, अक्षय त्रिपाठी, सोनू मिश्रा, विपिन सेठ, सूर्यनायक, अनुपम दूरबार, प्रदीप चौहान, देवेंद्र राठौर, सुधीर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed