फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bjp,election,SP,bsp,congrees

सोशल मीडिया पर प्रचार, कहीं सक्रियता तो कहीं इंतजार

Wed, 12 Jan 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
bjp,election,SP,bsp,congrees
उरई। कोरोना की तीसरी लहर के बीच होने जा रहे विधानसभा चुनाव में डिजिटल प्रचार की भूमिका अहम रहने वाली है। इसके शुरुआती संकेत निर्वाचन आयोग के 15 जनवरी तक रोड शो और रैलियों पर रोक के आदेश से मिल गए हैं। चुनाव में ताल ठोंकने की तैयारी कर रहे जिले के अधिकतर दावेदारों के फेसबुक और वाट्सअप पर अकाउंट तो बने हैं, लेकिन सक्रियता एक-दो में ही दिखती है। सभी दलों के दावेदारों और संगठन पदाधिकारी अब 15 तारीख के बाद परंपरागत रूप से रैली और रोड शो की अनुमति मिलने की उम्मीद लगाए हैं। ऐसा न होने के विकल्प में कई दावेदार और संगठन पदाधिकारी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने और उन्हें चलाने (हैंडल करने) के लिए भी एक्सपर्ट की तलाश में लग गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन

-----
सोशल मीडिया पर नेताओं का हाल
भाजपा के नेताओं में सक्रियता
पार्टी जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना फेसबुक पर एक्टिव तो हैं, लेकिन इनके पेज पर सिर्फ 1435 फॉलोअर्स हैं। सदर सीट से विधायक गौरीशंकर वर्मा फेसबुक पर एक्टिव हैं। उनके अकाउंट पर 4892 मित्र और फेसबुक पेज पर 9843 फॉलोअर्स हैं। माधौगढ़ से विधायक मूलचंद्र निरंजन फेसबुक के साथ ट्विटर पर भी सक्रिय हैं। उनके फेसबुक अकाउंट पर करीब 4812 मित्र और पेज पर 5321 फॉलोअर्स हैं। कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन के नाम पर तीन अकाउंट फेसबुक पर हैं। इनमें करीब 14,500 मित्र हैं। इनमें से एक आईडी पर अधिक पोस्ट होते हैं। हालांकि इनके फॉलोअर्स सिर्फ 170 ही हैं। चुनाव की घोषणा होने के बाद से यह सभी रोजाना दो-तीन पोस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन

-----
कई सपा नेता फेसबुक पर, सक्रिय कुछ ही
सपा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव का भी फेसबुक अकाउंट है, पर सक्रिय नहीं है। लंबे समय से इस पर कोई भी पोस्ट नहीं की गई है। मंत्री और सदर से विधायक रह चुके दयाशंकर वर्मा के फेसबुक पर दो अकाउंट हैं। इनमें कुल साढ़े आठ हजार मित्र हैं। इनके पेज के फॉलोअर्स सिर्फ 449 हैं। हाल में कांग्रेस से सपा में शामिल हुए विनोद चतुर्वेदी के फेसबुक पर दो अकाउंट और दो पेज बने हैं। दोनों अकाउंट पर लगभग 7500 मित्र हैं। इनके दो पेजों में से एक पर 356 फॉलोअर्स हैं, इस पेज को अपडेट नहीं किया है। इनके इस पेज पर आज भी कांग्रेस से जुड़ी फोटो लगी है। दूसरे पेज पर सपा के फोटो के साथ 878 फॉलोअर्स हैं। दयाशंकर वर्मा के अकाउंट से पोस्ट किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कांग्रेस की रफ्तार धीमी
कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधिया फेसबुक पर एक्टिव हैं। उनका इस पर पेज भी बना है, जिसे 1425 लोग फॉलो कर रहे हैं। इसके साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी के फेसबुक पर लगभग 10 अकाउंट बने हैं। इनमें से सिर्फ एक ही एक्टिव है। इसमें करीब 4769 मित्र हैं। इसके साथ ही इनके पेज पर 10,913 फॉलोअर्स हैं। इनके नाम से भी बने एक अकाउंट पर अभी बसपा के चुनाव चिन्ह से जुड़ी फोटो लगी है।
-----
बसपा के प्रत्याशी घोषित, डिजिटल पर फोकस कम
बसपा ने तीनों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इनमें उरई से सतेंद्र उर्फ श्रीपाल, कालपी से श्याम पाल उर्फ छुन्ना पाल और माधौगढ़ से शीतल कुशवाहा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। सोशल मीडिया पर श्याम पाल उका सिर्फ अकाउंट बना है। इस अकाउंट से 2018 के बाद कोई पोस्ट तक नहीं हुई है। इसके साथ ही माधौगढ़ प्रत्याशी इंजीनियर शीतल कुशवाहा सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। इनका फेसबुक पर अकाउंट हैं, जिसमें लगातार पोस्ट भी किए जाते हैं। इसके साथ ही इनके पेज पर लगभग 1665 फॉलोअर्स हैं।

---
ट्विटर पर सिर्फ दो नेता ही सक्रिय
सोशल मीडिया पर संपर्क बढ़ाने और लगातार ट्वीट करने में सिर्फ दो ही नेता सक्रिय दिखे। इनमें भाजपा के मूलचंद्र निरंजन और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधिया। मूलचंद्र निरंजन के 497 और दीपांशु समाधिया के 133 फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed