फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BJP announces Tri-color trip in memory of martyrs

शहीदों की याद में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Mon, 14 Aug 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला जालाौन
अमर उजाला जालाौन Updated Mon, 14 Aug 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
BJP announces Tri-color trip in memory of martyrs
तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
कोंच। भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाल कर शहीदों को नमन किया। विधायक मूलचंद्र निरंजन की अगुवाई में निकली इस यात्रा में दर्जनों नौजवान वंदेमातरम् का उद्घोष करते चल रहे थे।
विज्ञापन

तहसील के समीप स्थित भारतमाता मंदिर से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ विधायक मूलचंद्र निरंजन द्वारा हरी झंडी दिखा कर किया गया। भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं की अगुवाई करते हुए विधायक ने भारत माता की जय और वंदेमातरम् जैसे उद्घोष कराए। नगर के विभिन्न इलाकों में घूमती हुई चंदकुआं स्थित महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा के नीचे पहुंची जहां यात्रा का समापन हो गया। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, महेन्द्र सोनी लला, अजय बाबूजी, संजीव अग्रवाल, आनंद सेठ, रामखिलावन, नरेश वर्मा, अनिल अग्रवाल, चतुर्भुज चंदेरिया, राहुलबाबू, डीके सोनी, अमित उपाध्याय, निखिल सोनी, सुनील शर्मा, ऋषि अग्रवाल, बादामसिंह कुशवाहा, रवि कुशवाहा, ऋतिक सोनी, नरेश पांचाल, प्रभंजन गर्ग आदि शामिल रहे। इधर, देर शाम चंदकुआ पर परिवार संस्कार समिति ने भी एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया। कालपी प्रतिनिधि के अनुसार तिरंगा यात्रा विधायक नरेंद्र सिंह जादौन के कार्यालय से निकली और यही पर नगर भ्रमण के बाद समापन हुआ। यात्रा के दौरान देशप्रेम के गीत बजाकर माहौल को तिरंगामय बना दिया गया। यात्रा में विधायक के अलावा नगर अध्यक्ष अमित पांडेय,भारत सिंह यादव,मुन्ना चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
माधौगढ़(ब्यूरो)। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा को माधौगढ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा बड़ी माता मंदिर, मुख्य बाजार होते हुए माता मंदिर पर समाप्त हुई। इस यात्रा में देवेंद्र भदौरिया, राघवेंद्र व्यास, राजकिशोर गुप्ता, शत्रुघ्न सिंह, राजीव हरौली आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed