फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike thief gang revealed, nine bikes recovered

बाइक चोर गिरोह का खुलासा, नौ बाइकें बरामद

Sat, 06 Mar 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bike thief gang revealed, nine bikes recovered
कालपी। पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी करने वाले गैंग के तीन बदमाशों को काशीखेरा रेलवे क्रोसिंग के पास से गिरफ्तार करके चोरी की नौ बाइकें बरामद की हैं।
विज्ञापन

सीओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कई स्थानों पर बाइक चोरी की घटनाएं हुई थीं। पुलिस टीम ने 5 व 6 मार्च की रात में काशीखेरा रेलवे क्रासिंग के पास से नितिन तिवारी उर्फ अपूर्व, उम्मेद यादव निवासी ग्राम पिपरायां थाना आटा तथा जितेंद्र सिंह निवासी ग्राम कुरहना आलमगीर थाना कालपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से पिछले दिनों चुराई गईं नौ मोटरसाइकिलों को बरामद किया है। उन्होंने बताया कि नितिन तिवारी पर चोरी, मारपीट, धोखाधड़ी से संबंधित 14 आपराधिक मुकदमे कालपी, आटा व उरई के थानों मे दर्ज हैं। वह कई बार वह जेल भी जा चुका है। दूसरा आरोपी उम्मेद सिंह यादव के विरुद्ध चोरी, धोखाधड़ी के तीन मामले कालपी कोतवाली में दर्ज हैं। इसी प्रकार तीसरे आरोपी जितेंद्र सिंह के खिलाफ भी तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed