फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike riding bullion trader dies in accident

Jalaun News: बाइक सवार सराफा व्यापारी की दुर्घटना में मौत

Fri, 05 Jan 2024 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Bike riding bullion trader dies in accident
उरई। खेती-किसानी के काम से बाइक से घर जा रहे सराफा व्यापारी की बाइक में वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
चुर्खी थाना के कस्बा निवासी कुंजबिहारी सोनी (51) की उरई के राजेंद्र नगर में सराफा की दुकान है। गुरुवार देर शाम वह खेती-किसानी के काम के सिलसिले में बाइक से गांव चुर्खी जा रहे थे। उनकी बाइक शहर कोतवाली क्षेत्र के चक जगदेवपुर के नून नदी के पास पहुंची तो एक वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार हादसे में वह सड़क पर गिर गए और हेलमेट नहीं लगाने की वजह से सिर पर गंभीर चोट आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि गांव में पैतृक जमीन होने के चलते खेत देखने आते रहते थे। उनके तीन पुत्र हैं। उनकी मौत से पत्नी अलका सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल वीरेंद्र कुमार पटेल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed