{"_id":"6776d95e7f1174dcae0335b8","slug":"bike-riders-fell-into-a-culvert-dug-in-the-middle-of-the-road-one-died-another-injured-orai-news-c-224-1-ori1005-124093-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सड़क के बीच खुदी पुलिया में बाइक सवार गिरे, एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सड़क के बीच खुदी पुलिया में बाइक सवार गिरे, एक की मौत, दूसरा घायल
Thu, 02 Jan 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
कोंच। पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। बाइक सवार लौटते समय बीच सड़क में खुदी पुलिया के गड्ढे में गिर गए थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां एक की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि विभाग द्वारा अगर संकेतक व सुरक्षा के इंतजाम कर लिए गए होते तो शायद युवक जिंदा होता।
कोंच-कैलिया मार्ग पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा पुलिया निर्माण का कार्य किया जा रहा है। निर्माणाधीन पुलिया के आस पास संकेत न लगे होने से बुधवार की शाम कैलिया निवासी संदीप कुशवाहा (25) अपने पड़ोसी गौरीशंकर पांचाल के साथ बाइक से अपने साले रिंकू को कोंच छोड़कर कैलिया लौट रहे थे।
विज्ञापन
जब उनकी बाइक देवगांव के पास पहुंची तो रात में खुदी पड़ी पुलिया के आसपास संकेतक न लगे होने से दोनों बाइक सहित गड्ढे में गिर गए। इससे संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गौरीशंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद राहगीरों ने पुलिया में बाइक की जल रही हैडलाइट की रोशनी को देखकर झांका तो देखा कि पुलिया में दो लोग पड़े दिखे। इस पर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने दोनों निकलवाकर सीएचसी पहुंचाया। जहां संदीप को मृत घोषित कर दिया।
जबकि गौरीशंकर को मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। जानकारी मिलते ही सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। परिजनों ने बताया कि वह सब्जी बेचने का काम करता था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।