{"_id":"68f143c7e3070690b10a664d","slug":"bike-rider-killed-in-vehicle-collision-orai-news-c-224-1-ori1005-135856-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
एट। टोल प्लाजा से आगे गुरुवार सुबह बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दोनों उरई किसी काम से आए थे और घर लौट रहे थे।
झांसी जिले के एरच कस्बे के मोहल्ला मलाई टोला वार्ड नंबर दस निवासी रोहित (25) व आशीष कुमार (20) बुधवार को किसी काम से उरई आए थे। गुरुवार की सुबह दोनों बाइक से घर लौट रहे। जैसे ही उनकी बाइक एट थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा निकलते ही पटेल पेट्रोल पंप के पास पहुंची कि किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टर ने रोहित को मृत घोषित कर दिया, जबकि आशीष की गंभीर हालत होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी पंकज पांडेय का कहना है कि जांच की जा रही है।