फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bike,police,report,FIR,man

युवक के अपहरण, हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 26 Jun 2021 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
bike,police,report,FIR,man
उरई। युवक का अपहरण कर फिरौती मांगने व उसकी हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंककर भागने वाले दो आरोपियों को एसओजी, सर्विलांस व थाना पुलिस टीम ने पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने कार, तमंचा, कारतूस और मृतक युवक के कपड़े, बैग व कागजात बरामद किए हैं।
विज्ञापन

मामले का खुलासा शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में करते हुए एएसपी राकेश सिंह ने बताया कि गोहन थाना क्षेत्र के कुरसेड़ा निवासी युवक आशीष का 14 जून को शिकोहाबाद आगरा हाइवे पर अपहरण हो गया था। वह नौकरी के लिए बाइक से फरीदाबाद जा रहा था। फिरौती के लिए युवक की मां के पास फोन भी आया था। अपरहणकर्ता उससे 20 हजार रुपये की मांग कर रहे है। इस पर परिजनों ने आशीष के पेटीएम में रुपये डाले फिर अगले ही दिन 15 जून को अपहरणकर्ताओं ने फोन करके पचास हजार रुपये और मांगे। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। आशीष के चाचा गनपत सिंह ने गोहन थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद 18 जून को एटा जनपद के पिलुआ थाना क्षेत्र में युवक का शव झाड़ियों में पड़ा मिला था। जिसकी शिनाख्त परिजनों ने आशीष के रुप में की थी। गोहन थाना पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने गुरुवार की देर रात कंचनपुर रोड पर बन रहे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के ओवरव्रिज के नीचे से अजय उर्फ अल्ला यादव निवासी ग्राम बबाईन थाना खैरगढ़ जिला फिरोजाबाद , गोविंद हरि उर्फ कल्लू निवासी ग्राम हसनपुर थाना रायगढ़ जनपद फिरोजाबाद को पकड़ लिया। तलाशी में पकड़े गए आरोपियों के पास से 315 बोर के दो तमंचा, 6 कारतूस व खोखा, घटना में प्रयुक्त कार, म़तक आशीष का बैग, कपड़े, पैन कार्ड, आधार कार्ड, 3200 रुपये आदि बरामद किए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पकड़े जाने के डर से युवक की हत्या कर शव को पिलुआ थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर के पास जीटी रोड के किनारे झाड़ियों में फेंककर भाग गए थे। पकड़ी गई कार के बारे में बताया कि वह गाड़ी उसके साथी प्रदीप उर्फ भूरा निवासी जैतपुर फिरोजाबाद की है। वहीं मृतक युवक की बाइक व मोबाइल संदीप यादव निवासी जैतपुर जनपद फिरोजाबाद के पास है। पुलिस ने मुठभेड़, आर्म्स एक्ट की भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं हत्या व अपरहण का मामला पहले से ही दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में गोहन थानाध्यक्ष राजीव बैस, एसओजी प्रभारी कमलेश कुमार , सर्विलांस सेल प्रभारी कुलभूषण सिंह, उपनिरीक्षक रामवीर सिंह सहित तीनों टीमों के सिपाही व हेड कांस्टेबल आदि रहे।
विज्ञापन

--------------
छह जुआरी पकड़े, 40 हजार बरामद
उरई। कदौरा थाना पुलिस ने कस्बा में जुए के फड़ पर छापा मारकर इस्माइल, मजहर, अवधेश कुमार, पवन गप्ता, रमेश गुप्ता, भोलानाथ सभी निवासी कस्बा कदौरा को पकड़ लिया। जुए के फड़ व तलाशी में पुुलिस को चालीस हजार पांच सौ रुपये व ताश की गड्डी बरामद हुई। पकड़े गए जुआरियों पर पुलिस ने जुआ अधिनियम की कार्रवाई की है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed