{"_id":"6328ba22bb8dff03842bf72d","slug":"bike-collides-with-anna-cattle-woman-dies-nephew-injured-orai-news-knp719021898","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना मवेशी से टकराई बाइक, महिला की मौत, भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना मवेशी से टकराई बाइक, महिला की मौत, भतीजा घायल
विज्ञापन
महेवा। अन्ना मवेशी की टक्कर से चलती बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक सवार चाची-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल भेजा, जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के महेवा गांव निवासी कल्लू सिंह की 48 वर्षीय पत्नी सीताश्री रविवार को भतीजे पंचम के साथ बाइक से कानपुर देहात के राजपुर, डोदियापुर स्थित मायके से आ रही थीं। भोगनीपुर के चौरा गांव के पास बाइक अन्ना मवेशी से टकरा गई।
जिससे बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। सीताश्री के सिर पर गंभीर चोट आने से उनकी अस्पताल में मौत हो गई। पंचम ने हेलमेट पहना हुआ था, जिससे उसकी जान बच गई। उसका इलाज चल रहा है। मृतका का एक बेटा सोनू व तीन बेटी रूबी, मंदा, मंजू हैं।