{"_id":"5991e7cd4f1c1b7c798b472e","slug":"bhatia-group-captures-block-units","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक इकाइयों में भाटिया गुट का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक इकाइयों में भाटिया गुट का कब्जा
अमर उजाला जालाौन
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
डकोर ब्लाक के विजयी प्रत्याशियों का स्वागत करते शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई के चुनाव में भाटिया गुट ने एकतरफा जीत दर्ज की। नौ में आठ ब्लॉकों में गुट के प्रत्याशी विजयी रहे। ठाकुर दास यादव गुट का प्रत्याशी केवल महेबा ब्लॉक में ही जीत दर्ज कर पाए। चुनाव अधिकारी आशुतोष त्रिपाटी और ओम कुमार सिंह की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाइयों के चुनाव के लिए सोमवार को सभी बीआरसी पर मतदान कराया गया। पहली बार वोटिंग से चुनाव हुआ। सुबह 11 बजे वोटिंग शुरू हुई। प्रत्याशी और उनके समर्थक अपने पक्ष में वोट देने के लिए शिक्षकों को मनाते रहे। शाम तीन बजे तक करीब 95 फीसदी मतदान हुआ। इसके बार मतगणना शुरू हुई और करीब पांच बजे परिणाम घोषित कर दिए गए। इसमें सात ब्लॉकों में महेंद्र भाटिया गुट के प्रत्याशी विजयी रहे। इस गुट ने डकोर, जालौन, नदीगांव, कुठौंद, कोंच, रामपुरा, माधौगड़ एवं महेबा ब्लॉक में जीत दर्ज की। ठाकुर दास यादव गुटके प्रत्याशी केवल कदौरा ब्लाक में विजयी हुए। गौरतलब है कि करीब चार साल से जिले में प्राथमिक शिक्षक संघ के दो गुट बने थे। दोनों गुटों में खींचतान बनी रहती थी। शिक्षकों के हित में होने वाले धरना प्रदर्शन तक में दोनों गुटों की दूरी बनी रहती थी। शिक्षकों का मानना है कि एक गुट के मजबूत होेने से शिक्षकों के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जा सकेगी। ब्लॉकों में चुनाव के साथ जिलाध्यक्ष के चुनाव की सरगर्मी भी तेज हो गई है।
कौन कहां जीता
ब्लाक अध्यक्ष मंत्री
डकोर बृजेन्द्र राजपूत राजेश शुक्ल
जालौन लाल जी पाठक राघवेंद्र निरंजन
महेबा योगेंद्र सिंह अरुण निरंजन
नदीगांव केके बाजपेई हरपाल यादव
रामपुरा राम मोहन बाजपेई उदय करन राजपूत
कुठौंद संजय निरंजन कौशलेंद्र प्रताप सिंह
कोंच दिनेश नामदेव शैलेंद्र निरंजन बबले
माधौगढ़ नृपेंद्र सिंह सेंगर विपिन उपाध्याय
कदौरा महेंद्र कुमार वर्मा राम किशोर वर्मा
विज्ञापन
कौन कहां जीता
ब्लाक अध्यक्ष मंत्री
डकोर बृजेन्द्र राजपूत राजेश शुक्ल
जालौन लाल जी पाठक राघवेंद्र निरंजन
महेबा योगेंद्र सिंह अरुण निरंजन
नदीगांव केके बाजपेई हरपाल यादव
रामपुरा राम मोहन बाजपेई उदय करन राजपूत
कुठौंद संजय निरंजन कौशलेंद्र प्रताप सिंह
कोंच दिनेश नामदेव शैलेंद्र निरंजन बबले
माधौगढ़ नृपेंद्र सिंह सेंगर विपिन उपाध्याय
कदौरा महेंद्र कुमार वर्मा राम किशोर वर्मा