{"_id":"58e68b9d4f1c1b82575b5b4c","slug":"bengei-gaushala-get-help-to-cows","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनेगी गौशाला, मिलेगा गायों को सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनेगी गौशाला, मिलेगा गायों को सहारा
अमर उजाला जालौन
Updated Fri, 07 Apr 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
पीयूष महंत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायों के प्रति सीएम योगी का लगाव अब असर दिखाने लगा है। नगर में गोशाला निर्माण के लिए नगर के ऐतिहासिक पक्के तालाब के पास भूमि पूजन का पूरे विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी व्याप्त है।
विज्ञापन
नगर एवं क्षेत्र में अन्ना प्रथा विकराल समस्या बनी हुई है। अन्ना प्रथा से निजात दिलाने के लिए नगर में महंत जी के मंदिर के पास लालजी दास महंत की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र पियूष महंत ने पक्के तालाब के पास की भूमि गोशाला के निर्माण के लिए दान दी है। जिसका बुधवार की शाम 1008 महंत दूधाधारी महाराज की देखरेख में शुभ मुहूर्त में पूर्ण विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान गोसंपदा संरक्षण शोध संस्थान के अध्यक्ष अनिल शिवहरे व गोरक्षा अभियान के जिलाध्यक्ष राजा सिंह सेंगर ने संयुक्त रूप से बताया कि गोशाला स्थापना का मुख्य उद्देश्य नगर को अन्ना प्रथा से मुक्त करना है। नगर में गोशाला न होने से गायों की काफी दुर्दशा होती थी। गोशाला की स्थापना से गायों की दुर्दशा को रोका जा सकेगा। भविष्य में गायों के गोबर से कंपोस्ट खाद आदि का निर्माण कर जैविक खेती करने को किसानों को प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर 1008 दूधाधारी महाराज, पीयूष महंत, अनिल शिवहरे, राजासिंह सेंगर, उमाशंकर चतुर्वेदी, मनोज गुप्ता, महेंद्र शिवहरे, अज्जू शिवहरे, मनुराज तिवारी, प्रेमबिहारी द्विवेदी, शशिकांत द्विवेदी, धर्मेंद्र दीक्षित, संजू शर्मा आदि सहित लगभग एक सैकड़ा से अधिक लोग उपस्थित रहे।
सीएम से ली प्रेरणा, रखेंगे पूरी नजर
जमीन दान करने वाले पियूष महंत का कहना है कि उनके पिता लालजी दास भी गौशाला चलाते थे। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी का गाय प्रेम और बूचड़खानों के खिलाफ उनके अभियान को देख मन फिर से गोशाला चलाने की इच्छा हुई। अच्छे लोगों का साथ मिला और फिर एक एकड़ जमीन दान करने का फैसला कर लिया। पियूष के मुताबिक गौशाला की शुरूआत में घायल गायों को रखकर उनका इलाज कराया जाएगा। इसके लिए डॉक्टरों की टीम से भी बात हो चुकी है। गायों को किसी तरह की तकलीफ न हो, इसके लिए समिति के अलावा वे स्वयं भी इस पर पूरी नजर रखेंगे।