फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Belgaum police is doing an encounter of innocents

बेलगाम पुलिस कर रही निर्दोषों के एनकाउंटर

Thu, 10 Oct 2019 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Belgaum police is doing an encounter of innocents
कालपी। योगी सरकार में पुलिस निर्दोष लोगों का एनकाउंटर कर रही है, झांसी में पुष्पेंद्र यादव की हत्या इसका जीवंत उदाहरण है। इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भाजपा की प्रदेश सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। यह आरोप समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कालपी यमुना पुल पर झांसी जाते समय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लगाया।
विज्ञापन

अखिलेश यादव लखनऊ से झांसी जाते समय कुछ मिनट के लिए कालपी यमुना पुल पर दोपहर डेढ़ बजे रुके। यहां मौजूद सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने गाड़ी के गेट पर ही खड़े होकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी की पुलिस बेलगाम हो चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओ से संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। पूर्व सीएम के स्वागत के दौरान सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह यादव, पूर्व मंत्री श्रीरामपाल, पूर्व मंत्री दयाशंकर वर्मा, पूर्व चेयरमैन कमर अहमद, विजय सिंह कुशवाहा, अजीत सिंह यादव आदि रहे। आटा में भदरेखी प्रधान महेन्द्र यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ेेस्वागत किया। पिंडारी के पास चौधरी धीरेंद्र सिंह की अगुवाई में स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रगतिशील पार्टी के नेता भी पहुंचे
उरई। मंगलवार को जोल्हूपुर मोड़ पर झांसी जाते वक्त प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय महामंत्री आदित्य यादव का भी पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां पार्टी नेता दीपू त्रिपाठी, धर्मेश शर्मा, आशीष कौशिक, माधव यादव, रामजीवन पुनीत मुद्रल, लाखन निरंजन, रुपेश गौतम, सुमित त्रिपाठी आदि रहे। राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि पार्टी जल्द ही प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी करेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed