फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Became the uncontested head Shivpal

निर्विरोध प्रधान बने शिवपाल

Wed, 20 Jul 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 20 Jul 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Became the uncontested head Shivpal
औरेखी में नवनिर्वाचित प्रधान व अधिकारीगण - फोटो : अमर उजाला
ग्राम औरेखी में रिक्त पड़े प्रधान पद पर पंचायत के सदस्यों में से शिवपाल कुशवाहा को सभी सदस्यों ने मिलकर निर्विरोध मनोनीत किया। पिछले साल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम औरेखी में प्रधान पद पर रामजी कुशवाहा विजयी हुए थे। वह राजस्थान पुलिस द्वारा वांछित चल रहे थे। मतदान के लगभग 8 दिन पूर्व ही राजस्थान पुलिस उन्हें अपने साथ
विज्ञापन


ले गई थी। लेकिन जब मतदान हुआ तो गांव की जनता ने उन्हें अपना मत देकर गांव का प्रधान बना दिया। जीतने के बाद भी प्रधान पद की शपथ न होने पर गांव का विकास होना संभव नहीं हो पा रहा था।   इसके चलते 15 वार्डों के निर्वाचित सदस्यों की मौजूदगी में स्थानीय प्रशासन द्वारा बुधवार को गांव के पंचायत भवन पर एडीओ पंचायत धर्मनारायण मिश्रा,
विज्ञापन


सचिव मनोज गुप्ता, पंचायत मित्र अवनीश प्रजापति की उपस्थिति में मतदान कराया गया। इसमें सभी निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों ने एकमत होकर शिवपाल कुशवाहा को निर्विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान चुन लिया। ग्रामीण रामलखन कुशवाहा, सेवाराम कुशवाहा, बलवीर प्रजापति, अनिल प्रजापति, अरविंद्र कुमार आदि ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब प्रधान चुने जाने के बाद उनके गांव में भी विकास कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed