फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Beating of sanitation workers, family members create ruckus in police station

Jalaun News: सफाई कर्मियों से मारपीट, परिजनों का कोतवाली में हंगामा

Mon, 16 Sep 2024 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 16 Sep 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Beating of sanitation workers, family members create ruckus in police station
कालपी। सफाई कर रहे युवकों के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता कर दी। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर दी। जिससे एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं। जानकारी पर दर्जनों लोग कोतवाली पहुंच गए और कार्रवाई की मांग कर हंगामा करने लगे। पुलिस ने लोगों को समझाकर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कागजीपुरा निवासी अरुण वाल्मीकि ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह नगर पालिका में संविदा सफाई कर्मी के पद पर तैनात है। शनिवार को उसकी ड्यूटी बटाऊलाल मंदिर के पास थी, उसके साथ सुमित, राजा व अजय काम कर रहे थे। आरोप लगाया कि तभी मोहल्ला अदलसराय निवासी रामजी, टर्रे, सर्वेश, हरिसिंह व मोहल्ला हैदरीपुरा निवासी मूलचंद प्रजापति आकर गालीगलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उक्त लोग घर से लाठी-डंडे ले आए और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

जब उसके साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की तो उनसे भी मारपीट की। इससे उसको व साथियों को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपी जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जानकारी पर पहुंचे पीड़ित के परिजनों ने कोतवाली में हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। कोतवाल नागेंद्र पाठक ने परिजनों को समझाकर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली। कोतवाल नागेंद्र पाठक ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही सभी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed