फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Be cautious about corona, stay safe at home

कोरोना को लेकर सतर्कता बरतें, घर पर रहें सुरक्षित

Thu, 02 Apr 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Be cautious about corona, stay safe at home
सीएमएस एके सक्सेना - फोटो : ORAI
उरई। कोरोना संक्रमण के दौर में स्वास्थ्य विभाग ने बदलते मौसम में सर्दी, खांसी, बुखार के बढ़ते मामलों को लेकर भी हर किसी को भयभीत न होकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। लोगों को विभिन्न माध्यमों से घर घर संदेश पहुंचाने की कोशिश हो रही है कि कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए मौसमी बीमारियों की चपेट में आने वालों को घर पर ही रखें। आपात स्थिति में ही अस्पताल लेकर जाएं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डा. एके सक्सेना का कहना है कि सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित हैं तो उस स्थिति में घबराने नहीं बल्कि कुछ जरूरी सतर्कता बरतनी है। साधारण लक्षण दिखने पर उस व्यक्ति को एक अलग हवादार तथा साफ-सुथरे कमरे में अन्य सदस्यों से अलग रखें। पीड़ित व्यक्ति घर के कम से कम सदस्यों के संपर्क में रहे और साथ में खाना खाने से बचे। पीड़ित व्यक्ति को सादा डिस्पोजेबल मास्क पहनाएं, ताकि खांसने व छींकने से निकली संक्रमित छोटी बूंदों को फैलने से रोका जा सके। मास्क उपलब्ध न होने की स्थिति में साफ रुमाल का इस्तेमाल करें। पीड़ित व्यक्ति के खाने के बर्तन और ओढ़ने बिछाने के चादर बिलकुल अलग रखें और रोजाना साफ करें। बुखार होने की स्थिति में पानी से त्वचा पर पट्टी रखें। जल्द राहत के लिए तौलिया लें और इन्हें कांख (बगल) और कमर में लगाएं और बार बार बदलते रहें।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
बार-बार अपना चेहरा, नाक या आंख न छुएं। खांसते व छींकते समय साफ रुमाल या टिशू पेपर का प्रयोग करें। इस्तेमाल किए टिशू को कूड़ेदान में ही फेंकें। रुमाल को अच्छे से धुलकर ही प्रयोग करें। भीड़भाड़ वाली जगह व आयोजन में जाने से बचें। आपस में बातचीत करते समय कम से कम एक मीटर की दूरी रखें। अतिथियों को आमंत्रित न करें और न ही किसी के घर मिलने जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed