{"_id":"6365636f1b1ae6170630e9df","slug":"bdo-accused-of-indecency-villagers-demonstrated-orai-news-knp7266013180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ पर अभद्रता का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ पर अभद्रता का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
उरई। डकोर ब्लॉक के अटरिया गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर बीडीओ पर अभद्रता का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायतीपत्र देकर बीडीओ पर जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इस पर डीएम चांदनी सिंह ने सीडीओ को मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।
अटरिया गांव के भगवान ने शिवराम, करन, विपिन, बच्चन, छत्रपाल, शिवप्रसाद, गुड़िया, जावित्री आदि ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। भगवान ने बताया कि वह अनुसूचित जाति के है। एक नवंबर को बीडीओ डकोर बीके कुशवाहा उनके गांव पहुंचे और गोशाला का निरीक्षण कर रहे थे तभी ग्रामीण उनके पास पहुंच गए। भगवान का कहना है कि इस दौरान जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर उन्हें अपमानित किया।
उधर, बीडीओ का कहना है कि उसके खिलाफ साजिशन आरोप लगाए जा रहे हैं। क्योंकि उन्होंने प्रधान और सचिव की डीएम से शिकायत की है। इसलिए उनके खिलाफ षड्यंत्र हो रहा है। वह जिम्मेदार पद पर है। इस तरह की बात नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विवादों में रहे हैं बीडीओ
उरई। डकोर में बीडीओ बीके कुशवाहा पहले भी रह चुके है। उन्हें यहां से कदौरा भेजा गया था। तब उनका एक दिव्यांग से विवाद हुआ था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद उन्हें फिर से डकोर ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। उनकी कई जांचें चल रहीं हैं।