फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Barrackpore Express and Clone Chhapra Mail cancelled

Jalaun News: बैरकपुर एक्सप्रेस व क्लोन छपरा मेल रद्द

Sat, 28 Dec 2024 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 28 Dec 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Barrackpore Express and Clone Chhapra Mail cancelled
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड पर झांसी की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी कम नहीं हो रही है। शुक्रवार को इस रेलखंड से गुजरने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों को नहीं चलाया गया। इसके अलावा लखनऊ मंडल में अयोध्या कैंट जाफराबाद रेलखंड में मरम्मत के काम के चलते इस रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेन को दूसरे रास्ते से गुजरने पर यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को बरौनी से ग्वालियर जाने वाली ट्रेन नंबर 04138 क्लोन छपरा मेल व झांसी से कोलकाता जाने वाली प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरकपुर एक्सप्रेस नहीं चली। इन ट्रेनों से यात्रा करने वालों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा मुंबई से छपरा जाने वाली ट्रेन नंबर 15102 अंत्योदय एक्सप्रेस को दूसरे रास्ते से गुजारने पर कुछ यात्रियों ने उरई स्टेशन पर उतारकर दूसरी ट्रेन या सड़क के रास्ते अपनी यात्रा की।
विज्ञापन

फतेहपुर निवासी शकीला व उनके पति शाहनवाज ने बताया कि उन्हें इस ट्रेन से फतेहपुर जाना था। लेकिन ट्रेन का रास्ता बदला होने के कारण यहां उतरना पड़ा। अब कानपुर तक बस या दूसरी गाड़ी से यात्रा करनी पड़ेगी। इसकी वजह से कई घंटे देरी से पहुंच पाएंगे। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रैक मरम्मत के चलते ट्रेनों को बदले हुए रास्ते से गुजारा जा रहा है। इसके अलावा मौसम खराब के चलते कुछ गाड़ियों को निरस्त किया गया है। मौसम सही होते ही ट्रेनों का संचालन सही समय से होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed