{"_id":"599888a44f1c1b1b0e8b46c4","slug":"babu-s-lock-in-offices","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबुओं ने डाला कार्यालयों पर ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबुओं ने डाला कार्यालयों पर ताला
अमर उजाला जालाौन
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठे कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। मेरठ में तीन बाबुओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के विरोध में उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ की अगुवाई में शनिवार को जिले के बाबुओं ने कार्यालयों में तालाबंदी कर कलक्ट्रेट में धरना दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें मंडलायुक्त मेरठ के स्थानांतरण और नायब तहसीलदार को निलंबित करने की मांग की गई है। बाबुओं की हड़ताल के चलते दूर दराज से चरित्र व हैसियत प्रमाण पत्र आदि बनवाने आए लोग परेशान रहे।
मंडलायुक्त मेरठ डॉ. प्रभात कुमार ने नायब नाजिर रणसिंह, राजस्व लिपिक देवेश नंदन शर्मा व पेशकार आकाश दीप के खिलाफ तीन अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस कार्यवाही के खिलाफ प्रदेश भर में बाबू आंदोलन पर उतर आए हैं। 11 अगस्त को जालौन जिला कार्यकारिणी ने भी ज्ञापन दिया था। शनिवार को फिर उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ की अगुवाई में बाबुओं ने शनिवार को कार्यालयों में तालाबंदी कर कलक्ट्रेट में धरना दिया। धरना सभा में संघ के अध्यक्ष विजय शरन दुबे ने कहा कि बिना जांच के मुकदमा दर्ज कराना तानाशाही है। गौरव द्विवेदी ने कहा कि निराधार एवं मनगढ़ंत आरोपों पर मुकदमा दर्ज करना ठीक उचित नहीं है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष महाराज सिंह ने कहा कि जब तक कर्मचारियों पर लगे झूठे मुकदमे वापस नहीं लिए जाते तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना के बाद बाबुओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। इसमें मंडलायुक्त मेरठ के स्थानांतरण और नायब तहसीलदार को निलंबित करने की मांग की गई है। धरना प्रदर्शन में विनोद कुमार,, राजेश वर्मा, रजपाल यादव, ममता त्रिवेदी, राजकुमार वर्मा, अनूप श्रीवास्तव, श्याम बाबू, अशोक याज्ञिक, लाखन सिंह, इनामुर्रहमान, विनय प्रजापति, सलीम खा, साजिद हुसैन, सुनील कुमार व पलक निधि आदि मौजूद रहीं।