फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Babina seat 10 papers filed today

बबीना सीट पर 10 ने दाखिल किए पर्चे

Thu, 28 Jul 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 28 Jul 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Babina seat 10 papers filed today
नामांकन करतीं आशना खातून। - फोटो : अमर उजाला

उरई (जालौन)। बबीना जिला पंचायत सीट के उप चुनाव में गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 10 ने प्रस्तावकों व समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी व सपा समर्थित प्रत्याशी जुलूस के साथ नामांकन करने पहुंची। एक ही परिवार के चार सदस्यों के एक साथ नामांकन करने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।      निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह के समक्ष गुरुवार को सबसे पहले तिरही गांव निवासी नीलम ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इसके बाद नीलम के पति निर्दोष यादव, सास महादेवी और जेठानी वर्षा देवी ने नामांकन दाखिल किया। एक ही परिवार के चार सदस्यों के नामांकन दाखिल करने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। इसके पीछे नामांकन निरस्त होने की स्थिति में विकल्प माना जा रहा है। इसके बाद तिरही गांव निवासी परमानंद की पत्नी विनीता ने नामांकन किया।

विज्ञापन

  
जयपुरा निवासी अजीत कुमार सादगी के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। तिरही के राधेश्याम ने भी एक सेट में नामांकन दाखिल किया। सपा समर्थित आशना खातून अपने भाई अजहर बेग के साथ पहला सेट जमा करने के लिए सादगी के साथ पहुंची। इसके बाद दूसरा सेट जमा करने के लिए जुलूस के साथ पहुंची। इस दौरान पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र यादव, जिला पंचायत संचालन समिति के सदस्य दीपराज गुर्जर, ठेकेदार अनीश खान समेत बड़ी संख्या में सपा नेता मौजूद रहे। भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी प्रेरणा सिंह जुलूस के साथ नामांकन करने पहुंची।   प्रेरणा की सास कमलेश ने भी डमी प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, पूर्व विधायक संताराम सिंह सेंगर, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह जादौन, बजभूषण सिंह, संजीव उपाध्याय, सुनीलकांत शर्मा, अनिल बहुगुणा, अक्षय त्रिपाठी, सोनू मिश्रा, लक्ष्मणदास बाबानी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed