फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   azan

अजान पर एक ही समुदाय के दो पक्षों में झड़प

Fri, 03 Apr 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
azan
कोंच। जुमे पर मस्जिद से होने वाली अजान को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। सूचना पर एसडीएम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाबुझा कर शांत कराया। एसडीएम ने बताया कि मस्जिद से अजान होने से लॉकडाउन का उल्ललंघन होने की आशंका रहती है, जिस कारण सभी को घरों के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जुमे की नमाज से कुछ समय पहले बजरिया पावर हाउस की मस्जिद से जुड़े मुस्लिम समुदाय के दो पक्ष के कुछ लोगों में आपस में नोंकझोंक करने लगे। एक पक्ष मस्जिद से अजान कराने की बात कर रहा था तो दूसरा उसका विरोध कर रहा था। विरोधी पक्ष का का कहना था कि अजान होने से नमाजी मस्जिद की तरफ दौड़ लगा सकते हैं और लॉकडाउन की स्थिति बिगड़ सकती है जबकि लॉकडाउन में घरों के भीतर ही नमाज पढ़ने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

जबकि दूसरे पक्ष का तर्क था कि अजान कराई जाए ताकि लोगों को नमाज के वक्त की सही जानकारी हो सके। जब मामला तूल पकड़ रहा था तभी एसडीएम अशोक कुमार, कोतवाल इमरान खान, एसएसआई राजेश सिंह मौके पर पहुंच गए और दोनों लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया तथा उन्हें अपने घरों में जाने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed