फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ayushman Arogya Mandir opened in Umri, 16 tests and 86 medicines available

Jalaun News: ऊमरी में खुला आयुष्मान आरोग्य मंदिर, 16 जांचें और 86 दवाएं उपलब्ध

Sun, 05 Apr 2026 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Ayushman Arogya Mandir opened in Umri, 16 tests and 86 medicines available
उरई। नगर पंचायत ऊमरी में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है। नगर पंचायत भवन के एक भाग में आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्थापना की गई। शनिवार को इसका उद्घाटन कोंच विधायक मूलचंद निरंजन ने किया। विधायक ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार बेहतर हो रही हैं। लोगों को घर के नजदीक इलाज की सुविधा देने के उद्देश्य से नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में नई स्वास्थ्य इकाइयों की स्थापना की जा रही है।
विज्ञापन

विधायक ने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों और प्रस्तावित योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए। एनयूएचएम/एनएचएम के नोडल अधिकारी डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि केंद्र पर फिलहाल 16 प्रकार की जांचें और 86 प्रकार की दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत एट सहित नगरीय क्षेत्र में सात और स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की योजना है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एनएचएम) डॉ. प्रेम प्रताप सिंह ने बताया कि केंद्र पर डॉक्टर की तैनाती कर दी गई है और जल्द ही एएनएम, स्टाफ नर्स व फार्मासिस्ट की भी नियुक्ति की जाएगी। एसीएमओ डॉ. एपी वर्मा ने कहा कि इस समय संचारी रोगों का खतरा बना हुआ है। ऐसे में लोगों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सीएचसी रामपुरा के अधीक्षक डॉ. प्रदीप राजपूत, ऊमरी चिकित्सालय प्रभारी डॉ. महेंद्र राजपूत ने भी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देते हुए जागरूक रहने की अपील की। उद्घाटन के दौरान विधायक प्रतिनिधि महेश सिंह सहित नगर पंचायत के प्रतिनिधि, स्वास्थ्य कर्मी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed