फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Auto turns back to save cattle, many injured

मवेशी को बचाने में पलटी आटो, कई घायल

Mon, 17 Feb 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Auto turns back to save cattle, many injured
कदौरा। अन्ना मवेशी को बचाने में आटो पलट गया, जिसमें बैठे 3 बच्चों सहित 9 लोग घायल हो गए, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में 3 को जिला अस्पताल रिफ र कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को थाना क्षेत्र के ग्राम पाली अभिरवा से एक आटो सवारी भरकर कदौरा आ रहा था, तभी ग्राम अलीपुर व हांसा के पास सामने से अचानक अन्ना मवेशी के आ जाने से आटो चालक बचाने की कोशिश में स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और आटो पलट गया। आटो के पलटने से उसमें बैठी सवारियों में माया (32), गुड्डी (26), जसीराम (28), जनकदुलारी (35), केसर (30) निवासी पाली व कुसमा देवी उरई और माया के तीन बच्चे प्रांशू, जीतू व अंश घायल हो गए। घायलों की चीखपुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला तभी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां माया, केसर व प्रांशू की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गय्रा। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि जल्द डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed