{"_id":"6abd66c88f2b40de850b85a0","slug":"attempt-to-take-ones-life-by-hanging-orai-news-c-224-1-ori1005-150508-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: फंदा लगाकर जान देने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: फंदा लगाकर जान देने की कोशिश
विज्ञापन
नशे की हालत में कमरे में लगाया फंदा, प्रभारी निरीक्षक ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
संवाद न्यूज एजेंसी
कालपी। नशे की हालत में 20 वर्षीय युवक ने मंगलवार देर रात कमरे में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को फंदे से उतारकर तत्काल सीएचसी कालपी में भर्ती कराया। समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई।
ग्राम देवपुरा निवासी प्रमोद पुत्र भोला मंगलवार देर रात शराब के नशे में घर पहुंचा था। परिजनों के मुताबिक कुछ देर बाद वह कमरे में चला गया और फंदा लगाकर लटक गया। इसकी जानकारी मिलते ही ज्ञान भारती चौकी प्रभारी विपिन कुमार यादव ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल युवक को फंदे से उतारा और अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी पहुंचाकर भर्ती कराया।
सीएचसी में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल सचान ने स्वास्थ्य टीम के साथ युवक का उपचार किया। हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया। परिजनों ने युवक की जान बचाने के लिए पुलिस और चिकित्सा टीम की सराहना की।