फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Attack on temple priest

Jalaun News: मंदिर के पुजारी पर हमला

Sun, 05 Jul 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Attack on temple priest
सिरसा कलार। सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम तरसौर स्थित बड़ी माता मंदिर के पुजारी के साथ कथित रूप से पिटाई का आरोप लगाया है। पुलिस ने पुजारी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बड़ी माता मंदिर के पुजारी गिरिजा शंकर उर्फ गिरजोले ने आरोप लगाया कि मंदिर तक जाने वाले सार्वजनिक रास्ते और खाद के गड्ढे की भूमि पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। इससे श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 15 जून 2026 को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। इससे पहले 13 फरवरी 2026 को उपजिलाधिकारी जालौन को भी प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन अब तक कब्जा नहीं हटाया गया।
विज्ञापन

पुजारी का आरोप है कि शिकायत के बाद से ही विपक्षी लगातार उन्हें धमका रहे थे। कई बार जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की चेतावनी भी दी गई। उनका कहना है कि जब वह रोज की तरह मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे, तभी आरोपियों ने रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सिरसा कलार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ की और घायल पुजारी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा। थाना प्रभारी वरुण प्रताप सिंह का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट, साक्ष्यों और जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed