फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ASP-vigilant eye on organized crime

संगठित अपराधों पर पैनी नजर-एएसपी

Sun, 27 Nov 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 27 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
ASP-vigilant eye on organized crime
कोतवाली कोंच में अपराधों की समीक्षा करते एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य - फोटो : अमर उजाला
अपर पुलिस अधीक्षक सुभाषचंद्र शाक्य ने अपराधों की रोकथाम में थानेदारों और बीट सिपाहियों की बड़ी जिम्मेदारी तय की है। उन्होंने जोर दिया कि किसी भी सूरत में संगठित अपराधों पर कड़ाई से अंकुश लगाया जाए। कहा, इस बात पर पैनी नजर हैं कि इन संगठित अपराधों में किस पुलिस कर्मी की कितनी मिलीभगत है। अगर ऐसा है तो उन पुलिसकर्मियों को जल्द
विज्ञापन


ही बेनकाब कर कड़ा दंड दिया जाएगा। एएसपी कोतवाली कोंच सर्किल के सभी चारो थानों की अपराध समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने एसओ व थानेदारों से कहा कि वे इमानदारी से लोगोें को न्याय दिलाएं। उन्होंने बीट कांस्टेबिल को अपराधों की रोकथाम व अपराधियों पर कड़ी नजर रखने की सबसे मजबूत कड़ी मानते हुए उनकी जिम्मेदारी तय की। नदीगांव
विज्ञापन


थाने के सिपाही सुरजीत सिंह को बीट के बाबत उम्दा जानकारी के लिए पांच सौ रुपये का पुरस्कार एएसपी ने दिया। एएसपी ने कोंच कोतवाली, थाना एट, नदीगांव व कैलिया के अपराधों की समीक्षा की। सबसे ज्यादा 53 विवेचनाएं लंबित होने पर उन्होंने कोतवाली पुलिस की अच्छी क्लास लगाई। उन्होेंने कोतवाल को विवेचनाओं को  समयबद्ध ढंग से
विज्ञापन
विज्ञापन


निस्तारित करने के निर्देश दिए। एट थाने में 28 विवेचनाएं लंबित पाई गईं। इस दौरान एट थानाध्यक्ष की भी एएसपी ने क्लास लगा दी। नदीगांव और कैलिया थानों में क्रमश: 6 व 5 विवेचनाओं को भी उन्होंने जल्द निस्तारित करने को कहा। एएसपी ने नए सिपाहियों को पुलिसिंग से संबंधित प्राथमिक जानकारियां देते हुए कहा कि उन्हें बीट, एफआईआर के बारे में


पता होना चाहिए। इस दौरान कोतवाल कोंच शिवमोहन प्रसाद, सागर चौकी इंचार्ज रवीन्द्र त्रिपाठी, खेड़ा चौकी इंचार्ज विक्रमसिंह, सुरही चौकी इंचार्ज संजीव यादव, मंडी चौकी इंचार्ज उदयपाल सिंह, दरोगा राजेन्द्रप्रसाद द्विवेदी, नदीगांव एसओ प्रमोदकुमार, अरविंद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed