फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ARTO did not see the white school vehicle

Jalaun News: एआरटीओ को नहीं दिखा सफेद स्कूली वाहन

Thu, 23 Nov 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 23 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
ARTO did not see the white school vehicle
उरई/कोंच। एआरटीओ अधिकारी की अनदेखी और विद्यालय व चालक की लापरवाही बुधवार को बहुत बड़ा हादसा साबित हो सकती थी। स्कूली बच्चों को ले जाने वाला सफेद रंग का वाहन कभी भी एआरटीओ को नजर नहीं आया। चालक कानों में ईयर फोन (लीड) लगाकर गाड़ी चलाता है, इसकी शिकायत होने के बाद भी स्कूल प्रशासन ने कोई एक्शन नहीं लिया। नतीजा यह हुआ कि वाहन दुर्घटना का शिकार हुआ और डेढ़ दर्जन संख्या में बच्चों की जान पर बन आई। वाहन में 18 बच्चे मौजूद थे। इनमें 15 को इस प्रकार चोटें आईं कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, एक की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसके माता पिता इलाज के लिए ग्वालियर ले गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद जो बच्चे सीएचसी कोंच में भर्ती हुए। उनमें कुछ घटनाक्रम बताने की स्थिति में थे। उन्होंने बताया कि चालक हर रोज कान में ईयर फोन लगाकर गाने सुनता हुआ वाहन चलाता था। इसकी जानकारी घर में दी थी। अभिभावक भी बता रहे थे कि उन्होंने यह शिकायत स्कूल प्रबंधन से की थी। लेकिन, कोई ध्यान नहीं दिया गया। बुधवार को भी चालक ने लीड कान में लगा ली और बच्चों को लेकर वाहन स्कूल की ओर दौड़ा दी। बच्चों की मानें तो गति ज्यादा थी और गलत साइड में वाहन चलाया गया। इस वजह से बिजली के खंभे से वाहन टकरा गया और हादसा हो गया। इस वाहन में 18 बच्चे सवार थे। इनमें 15 को चोटें ज्यादा आईं। चालक भी गंभीर हैं। यही नहीं स्कूली वाहनों का जो मानक है, वह भी पूरे नहीं थे। पीले रंग के बजाय वाहन का सफेद रंग था। अन्य मानक भी नहीं थे, जो हर दम निगरानी का दावा करने वाले एआरटीओ विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को नजर नहीं आए।
विज्ञापन




ये हुए घायल



चालक आशीष (25) पुत्र मोहरसिंह निवासी देवगांव, कक्षा यूकेजी का अथर्व (7) पुत्र अनिल, कक्षा 12 का विक्की (17) पुत्र रविन्द्र कुमार, कक्षा 4 की सोमिया (10) पुत्री अनिल कुमार, कक्षा 3 का सोनू (8) पुत्र अजीज, सूर्यांश (7) पुत्र पुष्पेंद्र, कक्षा 4 की मानवी (9) पुत्री पुष्पेंद्र पटेल, माधव पुत्र रजनीकांत, कक्षा 6 का अनिरुद्ध (12) पुत्र शत्रुघन, सौहिल (11) पुत्र अजीज, तानिष (6) पुत्र रजनीकांत, गजराज (6) पुत्र यशपाल, रितेश (13) पुत्र अनिल कुमार, कक्षा 9 का कार्तिक (14) पुत्र हरिओम पटेल, शिवम (14) पुत्र गंगाराम निवासीगण ग्राम फुलेला व कक्षा 8 का अंशुल कुमार (13) पुत्र यशपाल सिंह निवासी हिगुटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी विद्यालय की नहीं, अभिभावकों ने लगवाई



विद्यालय के प्रबंधक अंकुर यादव का कहना है कि मैजिक गाड़ी विद्यालय की नहीं है। उसमें उनके विद्यालय के बच्चे बैठे थे। बाहर से अभिभावकों ने इस वाहन को लगवाया है। ड्राईवर का लाइसेंस और गाड़ी की फिटनेस दोनों कंपलीट हैं। उन्होंने चालक पर लगे लापरवाही के आरोप पर कहा है कि इस प्रकार की कभी कोई से शिकायत नहीं मिली। ऐसी शिकायतों पर फौरन कार्रवाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed