फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Arabic language written on tricolor flag, report filed

Jalaun News: तिरंगा झंडा में लिखी अरबी भाषा, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 29 Sep 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 29 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Arabic language written on tricolor flag, report filed
जालौन। ईद-ए-मिलाद के मौके पर नगर में निकाले गए जुलूस में कुछ लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के रंग वाले झंडे (जिसमें अशोक चक्र नहीं बना था) पर अरबी में कुछ लिखा है, इसे लहराया गया। मामले में चौकी प्रभारी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ईद ए मिलाद के मौके पर नगर में एक समुदाय विशेष की ओर से जुलूस निकाला गया था। जुलूस के दौरान कुछ युवक हाथों में राष्ट्रीय ध्वज के रंगों वाला एक तिरंगा झंडा हाथों में लिए हुए थे। हालांकि तीन रंग के इस झंडे में भारत का राष्ट्रीय चिन्ह अशोक चक्र नहीं बना था। सफेद पट्टी में लाल अक्षरों से अरबी में कुछ लिखा था। जुलूस के दौरान इन युवकों द्वारा इस झंडे को लहराया गया। देर शाम यह मामला सुर्खियों में आ गया। कुछ धार्मिक संगठनों ने इस पर आपत्ति की। जिसके बाद जुलूस में लहराए गए उक्त झंडे को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मामले में चौकी प्रभारी अनिल कुमार राणा ने कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ रविंद्र गौतम ने बताया कि झंडे को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। झंडे में अरबी में क्या लिखा है इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed