फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Application for benefit plans

योजनाओं के लाभ के लिए करें आवेदन

Fri, 16 Sep 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 16 Sep 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Application for benefit plans
चौपाल में समस्याएं सुनते उप जिलाधिकारी व अन्य - फोटो : अमर उजाला
अफसरों ने गुरुवार देर शाम माधौगढ़ क्षेत्र के तीन गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इसके साथ ही निस्तारण का भी भरोसा दिलाया। चौपाल में राज्य व केेंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी गई और ग्रामीणों से कहा कि वह योजनाओं का लाभ लेने केे लिए आवेदन करें। प्राथमिकता के आधार पर आवेदकों का चयन कराकर लाभ
विज्ञापन


दिलाया जाएगा। अफसरों ने ग्रामीणों से छोटे-छोटे मामलों को आपस में बैठकर निपटाने का भी आह्वान किया। ब्लाक के ग्राम सुरपुतपुरा में सबसे पहले लगी चौपाल में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि जागरूकता केे अभाव में योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है तो वहीं, बिजली, पानी का भी संकट है। चौपाल में उप जिलाधिकारी
विज्ञापन


सुरेश चंद्र ने बताया कि ग्रामीणों को परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। उनकी समस्याओं का समाधान जल्द करा दिया जाएगा। इसके लिए विभागीय कर्मचारियों को निर्देश दिए गए। एसडीएम ने राज्य सरकार की ओर से संचालित समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास योजना, बीमा दुर्घटना के अलावा वृद्धा, विकलांग व विधवा पेंशन योजना की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजनाओं का लाभ लेेने केे लिए आवेदन करें।   हर कीमत पर पात्रों का योजना में चयन कराकर लाभ दिलाया जाएगा। एसडीएम ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना केे बारे में भी बताया। कहा कि केेेंद्र सरकार भी जरूरतमंदों के लिए योजनाएं चला रही है। योजनाओं की जानकारी आम जनता को मिल सके, इसके लिए प्रचार प्रसार भी कराया जा रहा है।

क्षेत्राधिकारी नवीन नायक ने कहा कि गांव की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान की होती हैं। इसलिए प्रधानों की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह पुलिस को गांव, क्षेत्रों में होने वाले अपराध की

जानकारी समय पर दें और छोटे-मोटे विवादों को आपस में बैठकर सुलह कराएं न कि थाना-कोतवाली व न्यायालय भेजेें। सीओ ने कहा कि अपराध व अपराधियों पर हर हाल में शिकंजा कसा जाएगा। इस दौरान सचिव मुकेश सविता, इंद्रपाल उत्तम, एडीओ जगत सिंह, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।


बाबू पर लगाया सुविधा शुल्क का आरोप
चौपाल में रामादेवी, आनंद कुमार, सुखदेवी, सीमा व कलावती ने आरोप लगाया कि उनका लोहिया आवास योजना में चयन हुआ है और आवास के लिए पहली किश्त की रकम भी मिल गई है। दूसरी किस्त के लिए वह काफी समय से चक्कर लगा रही हैं, लेकिन बाबू 500-500 रुपये की मांग कर रहा है। विरोध करने पर वह दूसरी किस्त का पैसा खाते में नहीं भेज रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed