फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Another miscreant arrested in encounter for cheating lakhs

Jalaun News: लाखों की टप्पेबाजी में मुठभेड़ में एक और बदमाश गिरफ्तार

Fri, 28 Apr 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 28 Apr 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Another miscreant arrested in encounter for cheating lakhs
फोटो - 02 गोली लगने के बाद घायल बदमाश को ले जाते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन

फोटो - 03 खुलासा करते एसपी। संवाद
फोटो - 04 बदमाशों के पास से मिली कार। संवाद
फोटो -22- बदमाश को पकड़ने वाली बेटी को सम्मानित करते एसपी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। सराफा के साथ बुधवार को हुई टप्पेबाजी की घटना में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक और बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। घेराबंदी के दौरान मुठभेड़ सिरसा कलार थाना क्षेत्र स्थित पाल सरैनी के जंगल में हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से लूट की रकम, गहने, तमंचा और एक कार बरामद की है। आरोपी को जेल भेज दिया गया। घटना में अब तक दो बदमाश पकड़े जा चुके हैं।
घटना का खुलासा करते हुए एसपी डॉ.ईरज राजा ने बताया कि सराफा से बुधवार को 16 लाख रुपये की टप्पेबाजी हुई थी। घटना वाले दिन पीड़ित कारोबारी की बेटी ने ग्रामीणों की मदद से एक बदमाश सुमित उर्फ लेफ्टी को पकड़ा था। पकड़ा गया बदमाश नई दिल्ली स्थित आंबेडकर नगर का रहने वाला है। मौजूदा समय कानपुर के गोविंद नगर कच्ची बस्ती पॉपुलर धर्म कांटा के पास रहता है।
विज्ञापन

सुमित की निशानदेही पर एसओजी, सर्विलांस टीम और पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही थी। सटीक सूचना पर संयुक्त टीम ने गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे पाल सरैनी के जंगल में कार सवार बदमाश को घेर लिया। घेराबंदी पर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी सूरज उर्फ सूजी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल बदमाश आंध्रप्रदेश के गुंटूर का रहने वाला है। यह भी कानपुर गोविंद नगर कच्ची बस्ती पॉपुलर धर्म कांटा के पास रहता है। पुलिस ने मौके से तमंचा-कारतूस के साथ व्यापारी के 5 लाख 70 हजार रुपये और करीब 10 लाख रुपये कीमत के गहने बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि अंतरराज्यीय गिरोह प्रदेश के विभिन्न जिलों में घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पूछताछ में बदमाश ने बताया है कि गिरोह में उसका पुत्र और भांजा भी शामिल हैं। गिरोह महोबा, फतेहपुर आदि जिलों में भी घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
बताते चलें कि सिरसाकलार थाना क्षेत्र के भिटारी गांव निवासी सराफा कारोबारी कल्लू सोनी की न्यामतपुर में गहनों की दुकान है। बुधवार को वह कार से सिरसाकलार जा रहा थे, रास्ते में कार पंचर हो गई। सिरसाकलार में कार का पंचर बनवाते समय तीन बदमाश चकमा देकर कार से बैग पार कर दिए थे। उन्होंने दुकान पर बैठी बेटी मोना को फोन कर घटना की सूचना दी थी। मोना ने ग्रामीणों की मदद से एक बदमाश को दबोच लिया था। बैग में छह लाख रुपये , 10 लाख कीमत के गहने थे।

बहादुर बेटी का एसपी ने किया सम्मान
टप्पेबाजी की घटना के बाद व्यापारी की बेटी मोना ने साहस न दिखाया होता तो एक बदमाश पकड़ा न जाता। घटना में शामिल दूसरे बदमाश की गिरफ्तारी पर गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता के बाद एसपी डॉ. ईरज राजा ने मोना को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बहादुर बेटी की वजह से पुलिस का आधा मामला कल ही सुलझ गया था। जिससे पुलिस जल्दी ही दूसरे बदमाश तक पहुंच पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed