फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Another bus service started from Orai to Agra

Jalaun News: उरई से आगरा के लिए एक और बस सेवा शुरू

Sun, 20 Oct 2024 04:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Another bus service started from Orai to Agra
अभी तक सात बसों का संचालन होता था, यात्रियों को सहूलियत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। उरई से आगरा के लिए एक और बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया गया है। यह बस जालौन, औरैया, इटावा होकर आगरा के लिए जाएंगी। यह बस एक तरफ से 290 किलोमीटर की दूरी तय करती है। विभाग ने इसकी समयसारिणी जारी कर दी है।

उरई से आगरा जाने वाली बस रोजाना दोपहर 1.45 बजे रवाना होगी। सवा दो बजे जालौन पहुंचेगी। साढ़े तीन बजे औरैया, सवा पांच बजे इटावा और साढ़े आठ बजे आगरा पहुंचेगी। वहां रात्रि विश्राम होगा। इसके बाद आगरा से सुबह 5.45 बजे उरई के लिए रवाना होगी। इटावा 8.45 बजे पहुंचेगी। 10.45 बजे औरैया और 12.10 बजे जालौन पहुंचेगी। इसके बाद 12.45 बजे उरई आएगी। बस स्टेशन प्रभारी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की सहूलियत के लिए एक और बस सेवा आगरा के लिए शुरू की गई है। अभी सुबह साढ़े छह, साढ़े सात, सवा नौ, दस बजे, 11 बजे, 12 बजे, एक बजे संचालित होती थी। अब एक नई बस 1.45 बजे शुरू की गई है। इस बस के संचालन के लिए स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed