फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Anna Cattle harvests 15 bigha crop

अन्ना ने चट की 15 बीघा की फसल

Tue, 12 Nov 2019 06:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
Anna Cattle harvests 15 bigha crop
कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम चतेला में एक बार फिर अन्ना मवेशियों ने कहर बरपाया। अभी रविवार रात की घटना को किसान भूले भी नहीं थे कि एक बार फिर सोमवार की रात अन्ना मवेशियों के झुंड ने एक किसान के खेत में घुस कर 15 बीघा में बोई मटर की फसल चट कर दी। क्षेत्र में आए दिन अन्ना को लेकर हो रही परेशानियों से किसानों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मटर की फसल से घर-परिवार में हरियाली बढ़ने की उम्मीद लगाए चतेला गांव के किसान इदरीस की मेहनत सोमवार रात अन्ना मवेशियों ने रौंद दी। मंगवार सुबह खेत पर पहुंचे किसान को मटर की फसल साफ मिली। ज्यादातर फसल जानवरों ने चर ली थी। बची-खुची रौंदने से बेकार हो गई। किसान ने बताया कि वह रात भर खेत की रखवाली कर रहा था। सुबह चार बजे थोड़ी देर के लिए घर पर गया था और इतने में भी अन्ना मवेशियों ने फसल को नष्ट कर दिया। इदरीस ने बताया कि रविवार रात को रामप्रकाश, ,रामपाल, मंगल, करन, अफसर, खलील व राम अवतार की 22 बीघा फसल एक ही रात में मवेशियों के बर्बाद कर दी थी।
विज्ञापन

कहा कि चतेला गांव में 200 के आसपास मवेशी अन्ना हैं। फसल की हिफाजत के लिए किसानों को रात-रात भर खेतों में रहना पड़ता है। जरा से चूकते ही अन्ना मेहनत पर पानी फेर देते हैं। इदरीश समेत अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे देने की मांग की है। बीडीओ अतिरंजन सिंह ने कहा कि गांव में अस्थायी गोशाला है, इसके संचालन की जिम्मेदारी प्रधान, सचिव, लेखपाल की है। इसके बाद भी पशु खुले में घूम रहे हैं, इसके बारे में जानकारी कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed