फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Angry villagers blocked Ata-Itaura road due to non-construction of road

Jalaun News: सड़क न बनने से आक्रोशित ग्रामीणों ने आटा-इटौरा मार्ग किया जाम

Thu, 29 Aug 2024 03:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers blocked Ata-Itaura road due to non-construction of road
आटा। 10 किलोमीटर की जर्जर सड़क का निर्माण न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार देर शाम आटा-इटौरा मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों के प्रदर्शन के कारण सैंकड़ों की संख्या में वाहन फंस गए। जानकारी के बाद भी अधिकारियों के न पहुंचने से जाम हाईवे तक पहुंच गया। करीब चार घंटे बीतने के बाद भी जाम नहीं खुल सका है।
विज्ञापन

आटा-इटौरा मार्ग की 10 किलोमीटर सड़क पूरी तरह जर्जर है। सड़क पर पैदल चलना भी दुश्वार है। बुधवार शाम गुस्साए ग्रामीणों ने आटा-इटौरा मार्ग पर बबूल की लकड़ी डालकर जाम लगा दिया। शाम छह बजे लगा जाम 10 बजे भी नहीं खुल सका। जाम लगने से 200 से अधिक वाहन फंस गए। ग्रामीणों ने बताया कि जब से ट्रकों का संचालन इस मार्ग से होने लगा है, तब से मार्ग पूरी तरह खस्ताहाल हो गया है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है। रोजाना ट्रक खराब हो जाते हैं और जाम लग जाता है। खमियाजा छोटे वाहन ,एम्बुलेंस और स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ता है। स्कूल की बसें जाम में फंस जाती है और वह स्कूल देरी से पहुंचते हैं। बुधवार रात लगे जाम में फंसे सैकड़ो वाहन चालकों के पसीने छूट गए। ग्रामीणों ने मार्ग का निर्माण न होने पर मार्ग से वाहनों का आवागमन रोकने की चेतावनी दी है। एसडीएम सुशील कुमार सिंह ने बताया कि जाम की सूचना मिली है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने सड़क का इस्टीमेट बनाकर भेजा है। जल्द ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed