{"_id":"6611999a66949a44f30ceab4","slug":"angered-by-secretarys-order-traders-did-not-weigh-farmers-upset-orai-news-c-224-1-ka11004-113128-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सचिव के फरमान से नाराज व्यापारियों ने नहीं की तौल, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सचिव के फरमान से नाराज व्यापारियों ने नहीं की तौल, किसान परेशान
Sun, 07 Apr 2024 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
माधौगढ़। गेहूं खरीद न करने, गेट पास न बनाने से नाराज व्यापारियों ने मंडी परिसर पर बिक्री के लिए आए फसलों की बोली नहीं लगाई। जिससे किसान दिन भर परेशान रहे। सूचना पर पहुंचे एसडीएम,सीओ के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने बोली लगाकर तौलाई शुरू की। देर शाम कहीं जाकर किसानों न राहत की सांस ली।
मंडी सचिव सचिन कुमार श्रीवास्तव ने मंडी परिसर पर बिक्री के लिए आए गेहूं की बिक्री को लेकर रोक लगा दी। साथ ही गेट पास न बनाने की बात कही। जिससे नाराज व्यापारियों ने मंडी में आए सभी फसलों की बोली नहीं लगाईं। जिससे फसल बेचने आए किसान परेशान रहे। व्यापारी मुंशी सिपोल्या, देवेंद्र सिंह, रामबहादुर सिंह,बल्लू चौधरी का कहना हैं कि किसान पांच से दस क्विंटल तक गेंहू बिक्री को लेकर आए थे। सचिव द्वारा गेहूं की तौल न करने का फरमान आ गया। जिससे नाराज व्यापारियों ने फसलों में बोली नहीं लगाई। किसानों की सूचना पर किसान नेता प्रबल प्रताप सिंह, केटी तोमर आदि मौके पहुंच गए। कुछ देर बाद एसडीएम व सीओ भी पहुंचे और व्यापारियों से वार्ता की।
एसडीएम ने कहा कि शासन के सख्त निर्देश हैं कि किसानों की फसलों के वाजिब मूल्य मिलना चाहिए। साथ ही छोटे -छोटे किसान चाहे, सरकारी रेट से व्यापारियों को फसल बेंच सकते हैं। एसडीएम ने सचिव को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए। साथ ही व्यापारियों को भी परेशान न किया जाए। इस दौरान व्यापारी प्रदीप गुप्ता, प्रेमनारायण गुप्ता, बल्लू चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
......................
तौलाई न होने से हुई परेशानी
फोटो-29-रजनी।
सिहारी निवासी महिला किसान रजनी देवी का कहना हैं कि उनकी बेटी गुड़िया की शादी 22 अप्रैल को हैं। खेत नगद जोता था। बिक्री के लिए लगभग 15 क्विंटल गेहूं लाए थे। रोक के चलते तौलाई नहीं हो सकी हैं। शादी के सामान खरीदने के लिए परेशान होना पड़ेगा।
सचिव व व्यापारियों की लड़ाई में पिस रहा किसान
फोटो 30-मोहन सिंह।
बोहरा निवासी किसान मोहन सिंह का कहना हैं कि गेहूं की तौलाई पर प्रतिबंध से नाराज व्यापारियों ने मटर की बोली नहीं लगाई हैं। सुबह से बैठे हैं। मंडी सचिव व व्यापारियों की लड़ाई में किसान पिस रहा हैं। किसानों की समस्या को लेकर जनप्रतिनिधि भी सुनने को तैयार नहीं है।
..........................
फोटो-31-आटा में खरीद केंद्र का निरीक्षण करते खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू, डीएम व अन्य। संवाद
गेहूं क्रय केंद्रों का प्रभावी तरीके से हो संचालन : डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
कालपी/आटा। खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू, डीएम राजेश कुमार पांडेय व एसपी ईरज राजा ने शनिवार को कालपी, कदौरा व छौंक में गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गेहूं क्रय केंद्र पर खरीद को लेकर और प्रभावी तरीके से संचालन करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
डीएम ने निर्देशित करते हुए कहा कि गेहूं क्रय केंद्रों पर अपनी उपज बेचने में किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो। क्रय केंद्र पर किसानों के लिए छाया, पानी बैठने के लिए कुर्सी आदि व्यवस्था सुनिश्चित रहे। किसी भी दशा में क्रय केंद्रों पर दलाल व बिचौलिया, किसान विरोधी आदि असामाजिक तत्व न दिखाई पड़े। किसानों से गेहूं खरीद में कोई विलंब नहीं होना चाहिए। डोर टू डोर किसानों से संपर्क उन्हें प्रेरित करें। डीएम ने क्रय केंद्र पर आए किसानों से गेहूं खरीद व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्धारित समर्थन मूल्य के अनुसार ही किसानों से अधिक से अधिक गेहूं क्रय किया जाए। इस दौरान एडीएम वित्त संजय कुमार, एसडीएम हेमंत पटेल, खाद्य विपणन अधिकारी गोविंद उपाध्याय आदि मौजूद रहे।