{"_id":"65c68eb9fc78312709028d59","slug":"an-elderly-confectioner-crossing-the-road-was-hit-by-a-bus-died-orai-news-c-224-1-ori1001-110644-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सड़क पार कर रहे बुजुर्ग हलवाई को बस ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सड़क पार कर रहे बुजुर्ग हलवाई को बस ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
जालौन। गल्ला मंडी के पास सड़क पार कर रहे बुजुर्ग हलवाई को बस ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए बस को कोतवाली में खड़ा करा दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रावतान निवासी सीताराम कुशवाहा (75) शादियों में हलवाई का काम करता था। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे वह नवीन गल्ला मंडी से वापस अपने घर लौट रहे थे। जब वह सड़क पार कर रहे थे। तभी बस चालक ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से हड़कंप मच गया।
मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा कराया है। मृतक के पुत्र राजू ने बताया कि पिता हलवाई का काम करते थे। मां की पहले ही मौत हो चुकी है। उसका एक भाई था। जिसकी दो वर्ष पहले ही मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ रामसिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।