{"_id":"62224fe55b1b8e2a9e01737a","slug":"amrat-mahotsav-orai-news-knp683856653","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार मनेगा महिला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार मनेगा महिला दिवस
विज्ञापन
उरई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी इस बार जिले में अमृत महोत्सव के तहत मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत सामाजिक, आर्थिक विकास और लैंगिकता सुधार के साथ ही महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम करनी वाली महिलाओं को सामने लाकर उनकी कहानियां लोगों को बताई जाएंगी। साथ ही आठ मार्च को सम्मानित भी किया जाएगा।
महिला कल्याण निदेशक मनोज कुमार राय ने डीएम को पत्र भेजकर एक सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार ने बताया कि सप्ताह के पहले दो दिन पांच व छह मार्च को ब्रेक द वायस कार्यक्रम के तहत सोशल मीडिया अभियान जिले की ऐसी महिलाओं की कहानियों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। जो समाज की रूढ़ियों व पूर्वाग्रहों से संघर्ष कर स्वयं सफल जीवनयापन कर रहीं है और दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी हैं। सात मार्च को वूमन ऑफ टुमारो कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत किशोरियों व महिलाओं के साथ उनकी शिक्षा व स्वावलंबन की चुनौतियों पर चर्चा आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विद्यालय, कालेज, विश्वविद्यालय, आंगनबाड़ी महिला शरणालय, बालिका गृहों व संरक्षण गृहों आदि के स्तर पर आयोजित किए जाएंगे ।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को मेगा इवेंट अनंता का आयोजन किया जाएगा । इसके माध्यम से समाज में बदलाव के लिए प्रयासरत महिलाओं जैसे. एंटरप्रेन्योर, उद्यमी, समाजसेवी व समाज की रूढ़ियों व पूर्वाग्रहों से संघर्ष कर सफल जीवनयापन करने वाली महिलाओं की प्रेरक कहानियों को जनपद स्तर पर जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। जनपद स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की ऐसी महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। नौ मार्च को गो पर्पल सोशल मीडिया कैंपेन चलाया जाएगा। इसके तहत विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों के साथ-साथ कोई भी व्यक्ति महिलाओं के प्रति सम्मान दर्शाने व लैंगिक समानता में अपनी भागीदारी निभाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर पर्पल (बैगनी) कैप आर्म रिस्ट बैंड के साथ वाली फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे।
विज्ञापन
10 मार्च को स्वास्थ्य देखरेख कार्यक्रम के जरिए महिलाओं व किशोरियों की प्रमुख समस्याओं और माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में 11 मार्च को सुरक्षा वॉरियर्स कार्यक्रम होगा।